Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंत्री संजीव बालियान ने दिये कडे निर्देश

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा ंरही फैक्ट्री को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के निर्देश पर कार्यवाही सुनिश्चित की।

उल्लेखनीय है कि एक और जहां स्वच्छता अभियान के माध्यम से वातावरण को प्रदूषण रहित कर स्वच्छता को बढावा देते हुए विभिन्न कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कार्य योजना बनाई गई हैं तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत सरकार इस और पूरी तरह गंभीर है।

वहीं दूसरी और मिल रही शिकायतों के मददेनजर आज केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने संधावली कट के समीप राणा पब्लिक स्कूल के आगे पन्नी जलाकर प्रदूषण फैला रही एक फैक्ट्री के सम्बन्ध मे प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियो को निर्देशित किया। प्रदूषण विभाग की इस कार्यवाही से फैक्ट्री संचालको मे हडकम्प मच गया।

चर्चा रही कि आज की इस कार्यवाही के चलते फैक्ट्री मालिक एक दूसरे से फोन पर मामले की जानकारी लेते रहे दिनभर यह सिलसिला जारी रहा। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =