कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हो गई है
जो सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,380 हो गई है, जिसमें 21,132 सक्रिय हैं, 6362 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 886 लोगों की मौत हो चुकी है।
1463 new cases and 60 deaths reported in the last 24 hours. This is the highest death toll reported in 24 hours. India's total number of #COVID19 positive cases reported stands at 28,380 (including 6362 cured/migrated and 886 deaths) https://t.co/oOWsJHB1bw
— ANI (@ANI) April 27, 2020
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जो बात उभर कर आई है वो ये है कि कोरोना का प्रभाव अलग-अलग राज्य में अलग-अलग है, उसके हिसाब से राज्यों को लॉकडाउन खत्म करने का मौका मिलना चाहिए। कोटा के बच्चों को हम ला रहे हैं, इसके साथ-साथ हमारे मजदूर जो दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं उनको लाने की अनुमति की बात चल रही है, ऐसे लोगों के नाम सूचीबद्ध किया जा रहा है।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ आयोजित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित हुआ। इस दौरान कोरोना से बचाव और रोकथाम, लॉक डाउन के संबंध में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। pic.twitter.com/BmnqUeHmZv
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 27, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हो गई है, जो सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,380 हो गई है, जिसमें 21,132 सक्रिय हैं, 6362 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 886 लोगों की मौत हो चुकी है।
1463 new cases and 60 deaths reported in the last 24 hours. This is the highest death toll reported in 24 hours. India's total number of #COVID19 positive cases reported stands at 28,380 (including 6362 cured/migrated and 886 deaths) https://t.co/oOWsJHB1bw
— ANI (@ANI) April 27, 2020
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार अचानक सर्कुलर जारी कर रही है। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन कुछ परामर्श अवश्य होना चाहिए। उन्हें राज्यों की स्थिति पूछनी चाहिए। एक तरफ केंद्र सरकार कह रही है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें और दूसरी तरफ वे सभी दुकानें खोलने के लिए कह रहे हैं। क्या करे? केंद्र सरकार जो कह रही है और उनके निर्देशों के बीच स्पष्टता का अभाव है।
I am personally overseeing this & we will leave no stone unturned in ensuring that everyone gets any possible help. The initiation has already started & all students from Bengal stuck in Kota would begin their journey back soon. (2/2)
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 27, 2020
झारखंड सरकार ने केन्द्र सरकार की गैर आवश्यक वस्तुओं की दूकानें खोलने से संबन्धित छूट को फिलहाल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में लागू न करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद शाम को पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की।
Chief Minister @HemantSorenJMM wrote to hon'ble PM @narendramodi'ji requesting relaxation of norms by @PIBHomeAffairs allowing inter state movement to facilitate the State Govt to bring back migrant workers & students of Jharkhand from all over the country. https://t.co/18z8kDGJMg
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) April 27, 2020
