वैश्विक

दो साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या

मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है। सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और  जिलाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह अनूपशहर कोतवाली के पगौना गांव का मामला है। दोनों साधु शिव मंदिर  की देख रेख और पुरोहित का काम करते थे।

2 Sadhus Killed Inside Bulandshahr Temple In Up, Accused Arrested ...सोमवार देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए।

इस मामले में एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था

जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह दो पुजारियों की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पगौना, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =