Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव कवाल व मीरापुर पहुंच कर डीएम व एसएसपी ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया

 डीएम-एसएसपी ने गांव कवाल व मीरापुर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।गैर राज्यो से आये लोगो के रूकने व खाने की व्यवस्िा सहित कोरोना वायरस से बचाव के लिए अन्य सभी व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.व एसएसपी अभिषेक यादव ने जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल व मीरापुर पहुंचे

मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मीरापुर मे कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कस्बे के कुछ हिस्से को हॉट स्पॉट घोषित किया था।

डीएम श्रीमती सैल्वा कुमारी जै० एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कवाल थाना जानसठ का निरीक्षण किया गया। यहां दूसरे राज्यों से आये लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु रखा गया है।

इंटर कॉलेज में ठहरे सभी व्यक्तियों के रहने व खाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा कोरोना वायरस से सावधानी बरतने व लॉक डाउन का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

डयूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को भी सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने, मास्क लगाने, हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21028 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 11 =