उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: मासूम से कुकर्म के आरोपी के आजीवन कारावास

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सात वर्षीय बालक से कुकर्म के मामले में एक साल दो माह में ही अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने मुजरिम को आजीवन कारावास व २० हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान व विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र मलिक ने बताया कि एक अप्रैल २०२१ को कस्बे के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बालक को वासिल सुनसान जगह ले गया और उससे कुकर्म किया। तीन अप्रैल को बालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बालक का मेडिकल कराया था। जिसमें बालक को चोट पाई गई थी।

पुलिस ने वासिल को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मुजरिम की जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज होने के कारण अभी जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान पीड़ित बालक ने कोर्ट में भी मुजरिम को पहचान लिया था। अभियोजन पक्ष ने २१ जून २०२२ से आज २९ जून तक नौ दिन के अंदर ही कुल छह गवाहों की गवाही कराई।

बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद एक साल दो माह की अल्प अवधि में ही अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने दोष सिद्ध पाए जाने पर मुजरिम वासिल को आजीवन कठोर कारावास व २० हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

वाहन चोर को दबोचा
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) पुलिस को मिली बड़ी सफलता ०३ शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया. जिनके कब्जे से ०३ कार ईको व एक मोटर साइकिल व ०१ अवैध तमंचे बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना व थानाध्यक्ष शाहपुर के निर्देशन में उप०निरीक्षक सर्वेश कुमार थाना शाहपुर जनपद मु०नगर ने के दौराने चैकिग संदिग्ध वाहन में ०३ व्यक्ति आशू उर्फ आश मोहम्मद पुत्र असलम निवासी ग्राम बसधाड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र शमीम निवासी उपरोक्त व इरशाद पुत्र यामीन निवासी उपरोक्त से ०१ मोटर साइकिल चोरी की मय ०१ अदद तमंचा ३१५ बोर चोरी की बरामद होना व अभियुक्तगणों की निशादेही पर चोरी की ०३ ईको कार फर्जी नंबर प्लेट के बरामद होना। गिरफ्तार अभियुक्त आशू उर्फ आश मोहम्मद पुत्र असलम, सलमान पुत्र शमीम, इरशाद पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसधाड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =