Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हादसे में कार सवार की मौत

जानसठ। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे आल्टो कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तथा एक महिला सहित कई अन्य घायल हो गए। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

क्षेत्र की जानसठ रोड पर आज दोपहर के वक्त उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया कि जब जानसठ चेयरमैन परविंदर भडाना की स्कार्पियो कार और अल्टो कार के बीच जोरदार भिडन्त हो गई। इस हादसे मे एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे मे आल्टो सवार मूल रूप से नूरपूर बिजनौर व हाल गांधी नगर निवासी रूपेश पुत्र महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

सडक हादसे की जानकारी मिललते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार से पूर्व बुरी तरह घायल रूपेश की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना जब मृतक के परिजनो को दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया।

सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारजन जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 11 =