Bareilly Police News: गर्दन काटने की धमकी देने वाला आरोपी नासिर गिरफ्तार
Bareilly Police News: नूपुर शर्मा को गर्दन काटने की धमकी देने वाले आरोपी नासिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी नासिर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिसके बाद यह एक्शन हुआ है.
आरोपी नासिर ने वायरल वीडियो में नूपुर शर्मा को धमकी दी थी. इसके बाद फरीदपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. दरोगा नरेश ने खुद वादी बनकर आरोपी नासिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. नासिर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप हैं और उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.
मोहल्ला कस्सावान निवासी नासिर ने लोगों से बातचीत के दौरान नुपुर शर्मा को गालियां दी थी और उनका गर्दन काटने की धमकी दी थी. वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद बरेली की पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
बीते दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई.

