संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आंधी और बारिश से गेहूं और आम को भारी नुकसान पहुंचा

Western Disturbances May Bring More Rain In Some States Between ...मुजफ्फरनगर। रविवार रात आई जबर्दस्त आंधी और बारिश से गेहूं और आम को भारी नुकसान पहुंचा है। गन्ने की बुवाई का काम भी बंद हो गया। आंधी के कारण नगर की बिजली गुल हो गई।

ग्रामीण इलाकों में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। रविवार को दोपहर बाद बादल छाने लगे और ठंडी हवा चलने लगी। मौसम के इस रूप को देखकर किसान डरे-सहमे थे कि रात करीब आठ बजे तेज आंधी और फिर बारिश शुरू हो गई। पिछले सप्ताह हुई बारिश से तीन-चार दिनों तक गेहूं की कटाई नहीं हो सकी थी। एक बार फिर से बारिश ने गेहूं कटाई बाधित कर दी। खेतों में कटा पड़ा गेहूं बारिश से खराब हो जाएगा। आंधी ने आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।

किसान ओमप्रकाश एवं राजवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने जल्दबाजी में गेहूं काटा लेकिन खेत में ही पड़ा रह गया। बारिश से खेत में पानी भर जाएगा इससे कटी फसल खराब हो जाएगी।

पुरकाजी में भी तेज हवा के साथ बारिश शुरू, विद्युत आपूर्ति हुई ठप हो गई। गेहूं व आम की फसल को नुकसान हुआ है। अभी लगभग २५ से ३० प्रतिशत गेहूं खेतों में खड़ा है।

शाहपुर क्षेत्र में भी देर शाम तेज आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। कस्बे व देहात में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है ।

रतनपुरी, बुढ़ाना, भोपा आदि क्षेत्रों में गेहूं की गहाई करने में जुटे किसानों को लौटना पड़ा। किसान आनन-फानन में कटी फसल की गहाई करना चाहते थे लेकिन बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। फसल भीग जाने से उन्हें काफी नुकसान होगा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =