भाजपा नेता एवं वार्ड सभासद के आकस्मिक निधन से नगर मे शोक
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता एवं सभासद के आकस्मिक निधन से नगर मे शोक का छा गया। अनेक गणमान्य लोगो तथा राजनीतिज्ञो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
नई मन्डी परिक्रमा मार्ग अवध विहार कालोनी निवासी वार्ड सभासद एवं भाजपा नई मन्डी मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा का बीती देर रात आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड गई तथा विभिन्न राजनैतिक दलो के राजनीतिज्ञो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो व पालिका प्रशासन के अधिकारियो व सभासदो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
यह दुखद समाचार मिलते ही केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, समाजसेवी इं.अशोक अग्रवाल आदि सभासद सुनील शर्मा के आवास पहुंचे तथा परिजनो को सांत्वना दी।
नई मन्डी भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर गमगीन माहौल के बीच भाजपा नेता सुनील शर्मा का अन्तिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष़्ा विजय शुक्ला, श्री मोहन तायल,सुनील तायल, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता पं.उमादत्त शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा,नगरपालिका स्टेनो गोपाल त्यागी,व्यापारी नेता संजय मित्तल,राजेन्द्र काटी आदि मौजूद रहे।

