Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अग्निकांड में दुकानदारों का लाखों रूपये का सामान जलकर राख

जानसठ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर में रखे हुए कई दुकानदारों के खोखांे में संदिग्ध अवस्था में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास क्षेत्र में धुंआ ही धुंआ नजर आया।

इस अग्निकांड में दुकानदारों का लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया, जिस कारण पीडित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में जानसठ पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब साढे बारह बजे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर में रखे हुए कई दुकानदारों के खोखांे में संदिग्ध अवस्था में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर वहां अनेक लोग इकट्ठा हो गये और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किन्तु आग इतनी भयंकर थी कि आसपास क्षेत्र में धुंआ ही धुंआ नजर आया।

इस अग्निकांड में दुकानदारों का लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया, जिस कारण पीडित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में जानसठ पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।

एक खोखा मालिक का कहना है कि आग लगने का कारण मालूम नही हो पाया हैं, लेकिन खोके में रखे हुए सामान राख बन गए हैं। उन्होंने कहा कि एक तो दुकानदारो की वैसे ही लाॅकडाउन के कारण दुकाने नहीं खुल रही है।

दूसरी ओर दुकान में रखा सामान आग के हवाले हो गया, हालांकि मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर पहुंची जानसठ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सैकड़ों मौहल्ले वासियों के सहयोग से नल से पानी डलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया। बाद में सूचना पर मुजफ्फरनगर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियो ने पर काबू पाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =