Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

औद्योगिक इकाईयों के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया

इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन मु0नगर चैप्टर का एक प्रतिनिधिमण्डल चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (वित्त) व उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र,मु.नगर से मिला और उन्हे जनपद मुजफ्फरनगर की औद्योगिक इकाईयों के संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया।

जिस पर ए0डी0एम0(वित्त) व उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के साथ 10 व उससे कम श्रमिक वाली इकाईयों को बिना पूर्व परीक्षण के चालू कराये जाने पर सहमति बनी 

जिन औद्योगिक इकाईयों में 50 या उससे अधिक श्रमिक कार्य करेंगें उनके लिए चिकित्सीय परीक्षण हेतु स्व घोषण पत्र की भी व्यव्यथा प्रशासन की ओर से किये जाने पर सहमति बनी।

आई0आई0ए0 द्वारा प्रशासन से जिले के वर्गीकरण (ग्रीन,ओरेन्ज व रेड जोन) की भी जानकारी मांगी गयी। इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन मु0नगर चैप्टर के चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर अपनी सभी औद्योगिक इकाईयों में प्रशासन के सहयोग से ICMR से प्रमाणित प्राइवेट लैब द्वारा भी चिकित्सीय परीक्षण कराने हेतु सम्पर्क कर रहा है। जिससे कि सदस्य इकाईयों को लोकल लेवल पर सहायता मिल सके।

प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री अश्वनी खण्डेलवाल(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,आई.आई.ए.) कुश पुरी (डिविजनल चेयरमैन,सहारपुर डिविजन,आई.आई.ए.) श्री मनीष जैन(सचिव) एवं श्री ए.के.सिंह (यू.पी.स्टील) आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + fourteen =