Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राशन वितरकों के साथ किया वर्चुअल संवाद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से राशन वितरकों के साथ वर्चुअल संवाद करते हुए उनके द्वारा कोरोला काल में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी

वही व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए शासन की तारीफ की इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं कि दुकान को कॉमन सेंटर के रूप में डवलप करने के लिए संबंधित आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

वहीं जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अभी एक हजार नए राशन कार्ड बनानें के लिए विभाग जांच पड़ताल का कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनाया जाना एक अनावृत प्रक्रिया है जो हमेशा चलती रहती है। चिकित्सा विभाग द्वारा अंतोदय राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए उचित दर विक्रेताओं को निर्देश जारी किए गए हैं 

वह अपने अपने अंतोदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड के लाभों से भी अवगत कराने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बैठक हुई सम्पन्न

मोरना। (Regional  News)  भारतीय बाल्मीकि दल के मुखिया मितवा भंवर के आवास पर संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ संगठन हित मे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आगामी 17 जौलाई को संगठन के अध्यक्ष मितवा भंवर के आवास पर मुजफ्फरनगर एवं खतौली विधानसभा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भारतीय बाल्मिकि दल के मुखिया मितवा भंवर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे सभी कार्यकर्ताओं से 11 बजे तक बैठक मे सम्मलित होने की अपील की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + nine =