Muzaffarnagar News: राशन वितरकों के साथ किया वर्चुअल संवाद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से राशन वितरकों के साथ वर्चुअल संवाद करते हुए उनके द्वारा कोरोला काल में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी
वही व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए शासन की तारीफ की इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं कि दुकान को कॉमन सेंटर के रूप में डवलप करने के लिए संबंधित आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अभी एक हजार नए राशन कार्ड बनानें के लिए विभाग जांच पड़ताल का कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनाया जाना एक अनावृत प्रक्रिया है जो हमेशा चलती रहती है। चिकित्सा विभाग द्वारा अंतोदय राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए उचित दर विक्रेताओं को निर्देश जारी किए गए हैं
वह अपने अपने अंतोदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड के लाभों से भी अवगत कराने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बैठक हुई सम्पन्न
मोरना। (Regional News) भारतीय बाल्मीकि दल के मुखिया मितवा भंवर के आवास पर संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ संगठन हित मे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान आगामी 17 जौलाई को संगठन के अध्यक्ष मितवा भंवर के आवास पर मुजफ्फरनगर एवं खतौली विधानसभा कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भारतीय बाल्मिकि दल के मुखिया मितवा भंवर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे सभी कार्यकर्ताओं से 11 बजे तक बैठक मे सम्मलित होने की अपील की है।

