Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छपार/Muzaffarnagar News: ग्राम बरला में हुई चोरी का सफल अनावरण, दो अभियुक्तों गिरफ्तार

छपार।(Muzaffarnagar  News) पुलिस द्वारा ग्राम बरला में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए करीब ०५ लाख कीमत के आभूषण सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक छपार आशुतोष कुमार के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा 5 जून की रात्रि में ग्राम बरला में शादी समारोह के अवसर पर हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त आमिर पुत्र नोमान, तनजीर पुत्र इंतजार निवासी बरला थाना छपार मुजफ्फरनगर है जिनके कब्जे से सोने के २ हार, कंगन सोने के ०७ नग, सोने के टॉप्स ०२ जोड़ी, चांदी के आभूषण ५०० ग्राम

उपरोक्त चोरी किए गए माल की कीमत लगभग ०५ लाख रुपये है। ०२ मोबाइल(घटना में प्रयुक्त), ०१ मोटरसाइकिल, ०१ तमंचा व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, व०उ०नि० प्रवीण कुमार शर्मा, उ०नि० मशकूर अली त्यागी, का० दिलीप कुमार, का० हरमेश कुमार, का० विपिन कुमार थाना छपार शामिल रहे।

 

वारंटी को दबोचा

खतौली।(Regional  News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्य द्वारा एक वारण्टी अभि० जान मौहम्मद पुत्र यासीन नि० इस्लामाबाद भूड थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तारी पर स्टे मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) लोक दाल नेता व गैंगेस्टर संजीव उर्फ जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी को हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी अमित महेश्वरी व सुभम बंसल को हाई कोर्ट से एंटीसिपेटरी बैल मिल गई है। बता दें की मार पीट व फिरौती मांगने, धमकी देने का मामला कारोबारी मनीष गुप्ता ने पायल माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, शुभम बंसल, संजीव उर्फ जीवा सहित ९ के विरुद्ध संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया था

इस मामले में सभासद परवीण उर्फ पीटर व उसके पुत्र सेंकी जेल में हैं। कई आरोपियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में हाई कोर्ट ने पुलिस को पायल माहेश्वरी के विरुद्ध कोई पीड़ित कार्यवाही न किए जाने का आदेश देकर २९ जुलाई तक आख्या मांगी है। वही दो आरोपियों की बैल मंजूर कर ५०-५० हजार की दो दो जमानत दाखिल करने के बाद रिहा करने के आदेश दिए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =