वैश्विक

उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प

सीमा पर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाएं अस्थायी और छोटी अवधि के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने आई। सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिकों द्वारा पारस्परिक रूप से हल कर लिया गया। साथ ही बताया कि इस तरह की झड़प लंबे समय के बाद हुई है।

Face-Off Between Indian &Amp; Chinese Troops In North Sikkim - Indian ...भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई।

इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है। 

सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं द्वारा नियमित गश्त के दौरान यह झड़प हुई और इसके बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को सुलझा लिया गया है।

बताया गया है कि दोनों पक्षों की तरफ से आक्रामक रवैया रहा जिस कारण दोनों पक्षों के सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। नाकु ला सेक्टर मुगुथांग से आगे स्थित है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 20 =