Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल/ Muzaffarnagar News: नहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का सडा गला शव मिलने से मचा हड़कम्प

चरथावल।(Muzaffarnagar  News) नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित नहर मे नहा रहे एवं अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे उस समय हडकम्प मच गया। कि जब ग्रामीणो ने देखा कि नहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का सडा गला शव बहता आ रहा है। इस हादसे से नहर मे नहा रहे ग्रामीणो ेहडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार नहर से शव को बाहर निकलवाया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव सडी-गली अवस्था में है,सम्भवतः शव निकटवर्ती जनपद सहारनपुर की और से बहकर आया है। जिसे पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच पडताल के पश्चात ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + four =