News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह जी की ३५वी पुण्यतिथि के अवसर पर नसीरपुर गांव स्थित प्रेरणा स्थल फार्म हाउस पर बाबू जी की समाधि स्थल पर उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बाबू नारायण सिंह जी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे उनके पोत्र मीरापुर विधायक चंदन चौहान और उनके परिजनों ने समाधि स्थल पर हवन पूजन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. नारायण सिंह के पौत्र विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा इस दौरान बाबूजी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर,ईलम सिंह गुर्जर , रालोद युवा नेता अंकित सहरावत,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष देशराज चौहान, सपा नेता शमशेर मलिक,रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कांग्रेस नेता सलमान सईद, राजीव त्यागी खाईखेड़ी, कमल त्यागी चरथावल,सिम्भलकी प्रधान राजेन्द्र पॉपी, ठाकुर वसीम पुंडीर शेरपुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

शाहपुर पुलिस ने टॉप टेन अभियुक्त गिरफ्तार
शाहपुर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के निर्देशन में उप०निरीक्षक शैलेन्द्र सिरोही थाना शाहपुर जनपद मु०नगर मय फोर्स के चेकिंग के दौरान थाने का टॉप टेन/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त नईम पुत्र नसीर निवासी गांव बसीकला शाहपुर मुजफ्फरनगर को दौराने चेकिंग अवैध अस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिसकर्मी भी कर रहे शिवभक्तों की सेवाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पुलिस और नेता शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में उतर आई है। जिले की पुलिस शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा दोनों मे जुटी है। पुरकाजी से लेकर मुजफ्फरनगर तक कांवड़ियों के भोजन और दूसरी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है।
पुरकाजी चेयरमैन ने महिला कांवड़ियों के लिए अलग से स्नानघर की व्यवस्था कराई है, जबकि मुजफ्फरनगर चेयरपर्सन ने सेवा शिविर लगवाकर १० लाख से खाने और नाश्ते का इंतजाम किया है। प्रवेश से लेकर जिले के अंतिम छोर तक खाना और नाश्ता चल रहा है।
भोलों के छालों पर मरहम लगा रही तितावी पुलिस
हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाकर हरियाणा की और बढने वाले कांवड़ियों का सत्कार तितावी थाना पुलिस कर रही है। थाने के समीप बाकायदा शिविर लगाकर भोलों के पैर के छालों पर मरहम लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी सहित बारी-बारी से अन्य पुलिस कर्मी भोलों की सेवा कर धर्म लाभ उठा रहे हैं।
महादेव के भक्तों की सेवा में पालिका चेयरपर्सन
मुजफ्फरनगर धीरे-धीरे शिवमय होता जा रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा का नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने विशेष ख्याल रखा है। इसके मद्देनजर रुड़की रोड़ पर सेवा शिविर लगाया गया है।
जहां तीनों टाइम श्रद्धालुओं के चाय, नाश्ते तथा खाने की व्यवस्था की गई है। पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल कहती हैं कि भोलो की सेवा ही भोलेनाथ की सेवा है।
नगर पंचायत पुरकाजी महिलाओं के लिए आया आगे
नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने महिला कांवड़ियों को खास सौगात दी है। ७ दिन के भीतर उन्होने पुरकाजी में महिलाओं के लिए ७ स्नानघर तैयार कराए हैं।
उनका कहना है कि पुरुष कांवड़ यात्री तो कहीं भी स्नान कर सकते हैं, लेकिन महिला कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख उन्होंने ७ स्नान घर तैयार कराए हैं।
चारों और गूंज रहा एसएसपी का स्वागत संदेश
एसएसपी विनीत जायसवाल कांवड़ यात्रा के मद्देनजर काफी गंभीर हैं। सुरक्षा तथा सेवा के साथ ही एसएसपी कांवड़ यात्रियों के स्वागत का भी खास ख्याल रख रहे हैं।
जनपद में प्रवेश करने वाले कांवड़ यात्रियों को उन्होंने वायस मैसेज जारी किया है। जिसमें उन्होंने व्यवस्था बनाने में उनका सहयोग भी मांगा है। इसके साथ ही एसएसपी किसी भी समस्या से पुलिस कर्मियों को अवगत कराने का अनुरोध कर रहे हैं।
शिविरों में चढ़ी कढाई, पूरी-कचोरी बना रहे हलवाई
कांवड़ सेवा शिविरों का नजारा बिल्कुल अलग है। श्रद्धालु कांवड़ियों को खाने में आलू-पूरी और सब्जी के साथ चाय और मट्ठी दी जा रही है।
जबकि नाश्ते में दूध-जलेबी और बालूशाही भी परोसी जा रही है। कांवड़िया अलग-अलग व्यंजन का स्वाद ले रहे हैं।

कांवड मार्गो का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) काँवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कावंड यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भोर से ही पुलिस बल के साथ अपने-२ क्षेत्रों में भ्रमण कर कांवड मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
कांवड़ यात्रा २०२२ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने तथा कावंड यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रातः ०३ः३० बजे से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने- अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थानों पर क्कक्रङ्क वाहनों को , रुट डायवर्जन ड्यूटी, काँवड़ शिविर ड्यूटी , सेक्टर जोनल पुलिस अधिकारी एवं पोस्टर पार्टी आदि पर लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को चेक किया गया। काँवड़ शिविरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उनकी सकुशलता जानी। कांवड़ मार्ग में कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को चेक किया गया। ट्रैफिक डायवर्जन होने के उपरान्त ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु लगातार भृमणशील रहकर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं कांवड़ यात्रियों की हर सम्भव मदद करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

 

वांछित को खतौली पुलिस ने दबोचा
खतौली (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्य द्वारा वांछित अभि० विनय जैन उर्फ किक्की जैन पुत्र विनोद जैन नि० मौ० मिट्ठूलाल थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया।

खुशगवाहर मौसम में शिवालयों की ओर तेजी से बढे शिवभक्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मौसम खुशगवार होने से शिवभक्त कांवडियो के चेहरे खिल उठे। आज दोपहर के वक्त अचानक बादल हो जाने से मौसम खुशगवार होने पर शिवभक्त भोले की मस्ती मे झूमते गाते तथा हर हर महादेव के जयघोष के साथ बडी तेजी से अपने गंतव्य की बढ गए। उल्लेखनीय है कि तेजगर्मी के कारण हाल बेहाल है। अभी तक इस क्षेत्र मे ठीक से बारिश भी नही हुई है। श्रावण के महीने मे कांवड यात्रा के कारण धर्ममय माहौल बन गया है। हर और कांवड यात्रा की धूम है। तीर्थ स्थली हरिद्वार से लेकर अब पूरा हाईवे पर शिव भक्तों का कब्जा हो चुका है। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वालो मे हरियाणा,राजस्थान,नई दिल्ली आदि के कांवडिये शामिल हैं। हालांकि अभी कांवडियो की संख्या बहुत ज्यादा नही है। परन्तु पंचक समाप्त होने के पश्चात बहुत तेजी के साथ हरिद्वार से कांवड उठेंगी। वहीं दूसरी और शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ मेरठ,बागपत, सहारनपुर, शामली, बडौत आदि विभिन्न जनपदों अर्थात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से भारी संख्या मे शिवभक्त उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा मे शामिल होंगे। विभिन्न सामाजि एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा व्यापारिक संस्थाओ व संगठनो द्वारा शिवभक्तों के लिए कांवड सेवा शिविर खुलने का सिलसिला जारी है। हर किसी का यह प्रयास है कि वो तन,मन,धन से अर्थात पूरे समर्पण भाव से शिवभक्तो की सेवा कर धर्मलाभ उठाने को लालायित है। कांवड सेवा शिविर मे भोजन,चाय नाश्ता,फल, मिठाई,दूध,स्नान एवं सिकाई के लिए गर्मपानी की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के माध्यम से शिवमय माहौल में शिवभक्तां की सेवा मे लगे हैं।
पुरकाजी, छपार तथा मंसूरपुर हाईवे व गांव नरा,जडौदा आदि विभिन्न स्थानो पर मुस्लिम समाज के लोग भी पूरी शिददत के साथ शिवभक्तां की सेवा मे लगे हैं। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह,एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी टै्रफिक कुलदीप सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में पालिका प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आला अधिकारियों के निर्देशन मे शिवभक्तो की सेवा हो रही है। नगर पालिका के कांवड़ सेवा शिविर में लगातार शिवभक्तों की सेवा की जा रही है इसी कडी में पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी लगातार भोलो की सेवा में लगी हुई है जहां चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल व शिवभक्त महिला कांवडिया का फूल माला पहनाकर स्वागत भी कर रही है।

 

शातिर को किया गिरफ्तार
खतौली (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मांगेराम कर्दम द्वारा वांछित अभि० संदीप उर्फ चूनी पुत्र आशाराम नि० ग्राम गालिबपुर थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

बैग ढूंढकर करा सुपुर्द
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पुलिस तन मन और लगन से कावड़ियो की सेवा में लगी हुई है। खोया पाया से लेकर, रूट प्लान, डाक्टरी उपचार, कानून वयवस्था सभी समस्याओं का तुरन्त निदान । गंग नहर पटरी कावड़ मार्ग पर गस्त कर रही पीआरवी २२३२को एक भोले ने बताया कि तुगलपुर पुल पर उनका बैग छूट गया है। जिसमे कावड़िया का मोबाइल ,पैसे , आईडी प्रूफ सहित सभी कीमती सामान है। पीआरवी कर्मचारियों द्वारा पहले कावड़िया के जल कावड़ सहित सुरक्षित झुलवा कर अपने साथ लेकर गए और उनका कीमती सामान से भरा बैग ढूंढ कर उनके सुपर्द कर उन्हे उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

समिति की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा प्राचीन श्री शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने गली में मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें समिति रजिस्टर्ड पुनः करने का प्रस्ताव पास हुआ एवं कार्यकारिणी गठित हुई जिसमें संरक्षक पंडित श्याम शंकर मिश्र, सह संरक्षक पंडित कृष्णानंद, अध्यक्ष पंडित बृजलाल शास्त्री, उपाध्यक्ष पंडित अरविंद वशिष्ठ, सचिव पंडित जितेंद्र मिश्रा, सह सचिव पंडित वीरेंद्र शास्त्री कोषाध्यक्ष पंडित अनंत लाल द्विवेदी जी रहे आज की मीटिंग में पंडित बृजलाल शास्त्री पंडित आनंद लाल द्विवेदी, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित कृष्णानंद, पंडित संतोष मिश्रा, पंडित श्याम मिश्रा, पंडित अरुण मिश्रा, पंडित रामचंद्र मिश्रा, पंडित सतीश कुमार तिवारी, पंडित यश मिश्रा, पंडित संजय मिश्रा, पंडित रमेश मिश्रा उपस्थित रहे।

 

जीवन में सुख शांति जरूरीः ज्ञानानन्दMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हाल मे दिव्य गीता सत्संग के तत्वाधान गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज ने कहा कि समूचे विश्व म कोई ऐसा व्यक्ति नही है जो यह कह सके कि मैं अपने जीवन मे शान्ति नही चाहता हॅूं। जीवन मे सुख शान्ति सभी को चाहिए। यदि इस आपाधापी की दुनिया मे मनुष्य गीता मे दिए गए सूत्रो के अनुसार अपना जीवन जिये तो निश्चित ही उसे सुख शान्ति मिलेगी। गीता मनीषी ने कहा कि बिना गीता के विवेक जागृत नही होता है। और जिस व्यक्ति का विवेक जागृत नही है। वह अपना जीवन यों ही गंवा रहा है। आज व्यक्ति आध्यात्म को छोड कर भौतिक सुख की और दौड रहा है। जबकि भौतिक सुख से कोई लाभ नही होने वाला है। भगवत भजन व दान धर्म से ही व्यक्ति का उ(ार सम्भव है। उन्होने कहा कि लोगों को योग अपनाना चाहिए। योग से मानसिक शान्ति मिलती है। उन्होने कहा कि जीवन की सबसे बडी उपलब्धी नही है बल्कि आत्मिक शान्ति है। आत्मिक शान्ति के लिए गीता का पाठ जरूरी है। गीता मनीषी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि भौतिकवाद मे मनुष्य का मन कमजोर हो रहा है। जबकि हमे अपना मनोबल मजबूत करना चाहिए। गीता मनीषी ने बताया कि कोरोना काल मे जिन व्यक्तियों का मनोबल कमजोर रहा। उन्ही को जीवन की हानि हुई है। जिन व्यक्तियों का मनोबन मजबूत रहा। उनका कोरोना भी कुछ नही बिगाड पाया। गीता मनीषी ने कहा कि मनुष्य को व्यवसन व तामसी भोजन शराब, गुटखा आदि किसी भी प्रकार का नशा नही करना चाहिए। जिससे उसका मनोबल मजबूत रहेगा तथा भगवत भजन मे उसका मन लगेगा।इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा,डा.गिरीश मोहन सिंघल, राजीव शर्मा, डा.अमरकान्त गुप्ता,श्यामलाल बंसल दाल वाले, नरेन्द्र कुमार गोयल, सुरेन्द्र गुप्ता, सुनील शर्मा, दिवाकर विक्रम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अनूप शर्मा,शोभित गुप्ता, एड.शिशुकान्त गर्ग,पत्रकार रिषीराज राही, अनिल चौधरी मुन्नू, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कथा के पश्चात गीता मनीषी मीका विहार स्थित प्रमुख उद्योगपति व गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल के घर पधारे। जहां सुरेन्द्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा ने वेदमंत्रो व स्वस्ति वाचन का मंगला चरण कर सन्तों को विश्वधरा का आभूषण कहा। इस दौरान दीपा अग्रवाल,झलक अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, शिवचरण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल,डा.मनोज काबरा, अमरीश सिंघल अंकुर गर्ग, समाजसेवी भीमसैन कंसल आदि मौजूद रहे।

 

जनसमस्याओं को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा जनता दरबार आयोजित कर जनता जर्नादन की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत जनता जर्नादन की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि कब्जाग् पेंशन से सम्बन्धित राशन कार्ड से सम्बन्धित साफ-सफाई आदि से सम्बंधित शिकायतो को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में ससमय जनसुनवाई का आयोजित करना सुनिश्चित करे। शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

यातायात व्यवस्था छात्राओं ने सम्भाली, कांवड़ियों को दिखा रहीं सही राहMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों को परेशानी से बचाने के लिए कांवड़ मार्ग के अधिकतर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। कोई थी व्यक्ति मुख्य मार्ग पर वाहन लेकर नहीं पहुंचे, इसके लिए गलियों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। शहर के रास्ते बंद हुए तो लोग दिनभर भटकते रहे। कोई इधर फंसा तो कोई उधर। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों ने भी खूब परेशानी झेली। कई जगह जाम की स्थिति भी बन गई। मंगलवार को शहर के शिव चौक पर बेटियों ने यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस का हाथ बंटाया।
पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग बढ़ा दी और कई रास्ते बंद कर दिए। रामपुर तिराहे से लेकर सूजडू पुलिस चौकी तक की गलियों के साथ अन्य मार्गों को प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। पूरे शहर में मीनाक्षी चौक और नावल्टी चौराहा ही ऐसे रास्ते रह गए हैं, जो कांवड़ मार्ग से आरपार निकलते हैं। जो लोग अन्य मार्ग से आते जाते रहे हैं, उन्हें अब मजबूरी में इन्हीं मार्गों से होकर जाना पड़ रहा है।
शिव चौक को कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां एसडी मार्केट की ओर लोहे की चादर की बैरिकेडिंग की गई है। इससे यहां पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नुमाइश कैंप, रामपुरम, स्पोर्ट्स स्टेडियम, केशवपुरी, अंबा विहार, दाल मंडी की सभी सड़कें, रुड़की रोड की सभी गलियों की सड़कें बंद कर दी गई हैं।
ग्रामीण घर जाने के लिए रहे परेशान-शिवचौक और उसके आसपास की सभी एंट्री बंद होने से कचहरी एवं अन्य काम से शहर में आने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा। शिवचौक से वापस होकर लोग प्रकाश चौक, महावीर चौक होते हुए मीनाक्षी चौक से अपने गंतव्य की ओर गए।

 

भूसे का दिया दान
जानसठ।(Muzaffarnagar  News) जानसठ ब्लॉक की सहकारी समितियो द्वारा गौवंशों के लिए ११ कुंतल भूंसा दान किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की प्रेरणा से एवं सहायक आयुक्त सहकारिता के निर्देशानुसार जानसठ ब्लॉक की सहकारी समितियो द्वारा गौवंशो के लिए सम्बन्धित गौशाला को ११ कुंतल भूंसे का दान किया गया।

 

शिविर में शिवभक्तों की सेवा सेवाभाव से जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार चलाए जा रहे हैं २९ वे विशाल कांवड़ सेवा शिविर में आज सात वें दिन भी भोले भक्तों की सेवा में लगे रहे सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हजारों भक्तों ने भोले के प्रसाद का भोग ग्रहण किया। क्रांति सेना कांवड़ सेवा शिविर में छोटे-छोटे भोले भी अपने माता-पिता के साथ कावड़ सेवा शिविर में आकर भोजन व विश्राम कर रहे हैं शिविर में कच्चे पक्के भोजन के साथ-साथ चिकित्सा एवं बर्ती भोले के लिए भी अलग से व्रत के प्रसाद की व्यवस्था की गई है। क्रांति सेना नेताओं ने कहा क्रांति सेना द्वारा आयोजित कावड़ सेवा शिविर में सभी भोले भक्तों की सेवा बड़े ही भक्ति भाव से की जा रही है यही कारण है कि नगर में पधारे सभी शिव भक्तों का रुझान क्रांति सेना कांवड़ सेवा शिविर की ओर ज्यादा रहता है।

 

दवाई का किया स्प्रे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खतौली में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाई का स्प्रे करवाया गया । शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, वार्ड, समस्त शासकीय संपत्तियां आदि में मौसमी ज्वर जैसे डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि को नियंत्रण किए जाने हेतु साफ-सफाई सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद खतौली के जमुना विहार में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाई का स्प्रे , सफाई कर्मियों द्वारा किया गया।

 

लगातार कर रही साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट सराहनीय कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट सामाजिक कार्य में बेहद अग्रणी संस्था है संस्था द्वारा पिछले कई साल से निजी प्रयास से कई तरह के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट अपने सामाजिक कार्य के कारण जनपद मुजफ्फरनगर ही नहीं बल्कि पूरे देश और प्रदेश में जानी जा रही है। संस्था द्वारा किए जा रहे प्रमुख निशुल्क कार्य-लावारिस लाशों का निशुल्क अंतिम संस्कार एवं अस्थि विसर्जन, निशुल्क जूडो कराटे शिविर ( विशेषकर पुलिस विभाग में तैनात महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण), निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, निशुल्क ब्यूटीशियन केंद्र, महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं को निशुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटना में घायल जरूरतमंदों की निशुल्क मदद, निर्धन परिवार की बेटियों की शादी मे सहयोग, दिव्यांग बच्चो की पढ़ाई में सहयोग, महिलाओं को निशुल्क सूटिंग प्रशिक्षण, महिलाओं को निशुल्क बेसिक कम्प्यूटर शिक्षा, वृद्ध महिलाओ की निशुल्क सेवा, पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृहद वृक्षारोपण, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक निशुल्क पहुंचाना, महिला सशक्तिकरण के लिए निशुल्क जागरूकता अभियान, निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन, संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट अभी तक सारे कार्य अपने व कार्यकर्ता पदाधिकारियों के सहयोग से है अब जबकि कार्य का दायरा काफी बढ़ रहा है तब संस्था को आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है आप सभी का सहयोग हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है संस्था को दिया गया सहयोग दान दान ८० के तहत इनकम टैक्स से मुक्त रहेगी आप सभी से आग्रह है बढ़-चढ़कर संस्था को अपना सहयोग प्रदान करें

 

उम्रकैद की रेपिस्ट को सजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)  मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप के मामले में कोर्ट ने सुनवाई कर दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। ९ वर्ष पहले एक किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट ने सुनवाई कर दोषी को सजा सुनाई। दोषी पर कोर्ट ने ३१ हजार का जुर्माना भी लगाया।
विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा तथा एडीजीस दिनेश शर्मा ने बताया कि जानसठ निवासी एक किशोरी का ९ वर्ष पूर्व बहुला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पीड़िता से रेप किया गया था। इस मामले में २६ मई २०१३ को पीड़िता के भाई ने थाना जानसठ के गांव कवाल निवासी हैदर अली पुत्र मुबारिक अली के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि हैदर अली उसकी नाबालिग बहन को एक दिन पूर्व शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। बताया था कि उसकी नाबालिग बहन को धोखा दिया गया था कि वह उसे ऐश की जिंदगी गुजरवाएगा।
विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट ने की मामले की सुनवाई-विशेष लोक अभियोजक एड.मनमोहन वर्मा ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट के जज बाबूराम ने की। उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में ८ गवाह पेश किये। बताया कि दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपित हैदर अली को रेप का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

 

टाटा-407 पलटा, कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) खतौली के पास बड़े हादसे में टाटा ४०७ पलटने से कई कांवडिए घायल हो गए।
मेरठ के थाना मुंडाली के गांव नंगला कबूलपुर निवासी आदेश, दिनेश, मनीष, सचिन हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। उन्होंने टाटा ४०७ पर डीजे आदि लगाया हुआ था। गाड़ी को विकास निवासी भोपाल विहार मेरठ चला रहा था। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर खतौली बाईपास पर जब उनकी गाड़ी पहुंची तो उसका पिछला टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी पलट गई। हाईवे पर गाड़ी पलटने से यातायात बाधित हो गया। कांवड़ियों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला।
गनीमत यह रही कि कोई भी युवक घायल नहीं हुआ। सड़क दुर्घटना की सूचना पर सीओ राकेश सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को सीधा कराते हुए यातायात सुचारु कराया। गाड़ी स्वामी भी मेरठ से मौके पर पहुंचे। तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद सभी कांवड़िये गाड़ी लेकर हरिद्वार के लिए निकल गए। वहीं, हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कार्तिक निवासी दिल्ली को बाइक सवार ने साइड मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

चिकित्सा शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नई मन्डी पटेल नगर स्थित वर्धमान जैन भवन,जैन स्थानक मे श्री गुरू-सुदर्शन-जन्म-शताब्दी के उपलक्ष मे कंचल सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में निःशुल्क कमद दर्द, घुटना दर्द निवारण हेतु प्राकृतिक चिकित्सा सेवा शिविर बिना आपरेशन के इलाज कराया गया। 17 जौलाई से 21 जौलाई तक प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सैकडो मरीजो ने उपचार प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी मनमोहन जैन,प्रधान राजीव जैन, उपमंत्री कार्तिकेय जैन, संयोजक अनुराग जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =