Muzaffarnagar News: नेशनल हाईवे ५८ पर कार पोल से टकराई कई हुए घायल
मंसूरपुर/ मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पास ही स्थित विद्युत पोल से जा टकराई, कार के विधुत पोल से टकराये जाने से उसमे सवार आधा दर्जन महिला पुरुष और बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए
घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई तो वही मोके पर स्थानीय ग्रामीणों सहित शिव भक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई ,उधर घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है कार सवार सभी लोग दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।
देर शाम नेशनल हाईवे ५८ थाना मंसूरपुर अंतर्गत जड़ोदा कट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक रिक्शा को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर पास ही खड़े विधुत पोल से जा टकराई एका एक कार के पोल से टकराने से उसमे सवार महिला पुरुष और बच्चों में चीख पुकार मच गई
आनन फानन में ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही शिवभक्त कावड़ियों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। उधर नेशनल हाईवे पर कार के टकराये जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया जहां सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को बिना देरी किये सरकारी जीप से ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मेरठ से हरिद्वार की ओर जा रहे थे कि अचानक बीच सड़क में एक रिक्शा आ गई और कार सवार ने किसी तरह उसे बचा दिया लेकिन कार अनियंत्रित होकर विधुत पोल से जा टकराई इस हादसे में कार में सवार महिलाएं पुरुष और बच्चे घायल हुए।।

