News
खबरें अब तक...

समाचार

संभल जाइए, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन लागू होने के बावजूद भी काफी संख्या में लोग कोराना महामारी की भयावहता की गंभीरता को समझ नहीं रहे है। पुलिस प्रशासन की ओर से बार बार चेताने के बावजूद वे अपनी और दूसरों की जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
ये लोग केवल घरों से बाहर घूम ही नहीं रहे हैं, बल्कि वाहनों से सड़कों पर फर्राटा भी भर रहे हैं। आलम यह है कि सुबह छह से नौ बजे तक मिली खरीदारी की छूट का अधिकतर लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। सड़कों पर निकल रही भारी भीड़ किसी भी समय जिले के लिए सिरदर्द पैदा कर सकती है।
शासनादेश का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई से हाथ पीछे खींच रही है। ऐसे लोगों को वक्त की नजाकत को भांपते हुए संभल जाना चाहिए, वरना, जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

 

सफाई व्यवस्था समय से पूरा कराने के निर्देश दिए1 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष ने कोविड-19 के प्रभाव के मददेेेेनजर नगर मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था रखने तथा बारिश के मौसम के दृष्टिगत समय से ही नालो की सफाई कार्य आदि को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
बीते दिनो कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अपने घर से ही दायित्वो का निर्वाह कर रही नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने जनहित मे तथा बारिश के मौसम के मददेेेेेेेनजर समय से ही नालो की सफाई तथा कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण नगर मे उचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए अपने कार्यालय पर अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक मे विभिन्न कार्यो के सम्बन्ध मे कई बिन्दुओ पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदित हो कि पालिकाध्यक्ष ने होम क्वारेंटाइन के वक्त भी घर पर रहकर शहर की जनता के हितो के लिए और आवश्यक्ताओ के लिए काम करना बंद नही किया था।

रमजान के दौरान हैंडपंप के हत्थे से सिर कुचलकर की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
मंसूरपुर। मन्दबुद्धि युवक ने अपने पिता पर नल की हत्थी से प्रहार कर हत्या कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक मंदबुद्धि युवक ने चारपाई पर सो रहे अपने पिता पर नल्के की हत्थी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह सुबह हुई इस हत्या से पडौसी व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मंसूरपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज चौहान ने बताया कि क्षेत्र के गांव नावला निवासी ७० वर्षीय मेहरबान पुत्र फखरुद्दीन सवेरे रोजा रखने के लिए सेहरी में उठा था सहरी खाने के उपरांत मेहरबान ने नमाज पढ़ी और फिर अपनी चारपाई पर जाकर सो गया जब मेहरबान गहरी नींद सो रहा था तो उसके करीब ३५ वर्षीय पुत्र रिहान मंदबुद्धि ने घर में ही रखी नल की हत्ती से उसके सिर पर तेज प्रहार कर दिया रिहान ने मेहरबान के सिर पर कई अन्य वार किए जिससे मौके पर ही मेहरबान की मृत्यु हो गई। बता दें कि जब परिजनों ने मेहरबान को चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया सवेरे ही गांव में हत्या होने से सनसनी फैल गई और आज पड़ोस के काफी ग्रामीण मेहरबान के घर इकट्ठा हो गए परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थोड़ी ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी जांच में हत्यारोपी रिहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया इसी बीच परिजनों ने रिहान के मंदबुद्धि होने का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार की कार्यवाही से इंकार कर दिया। इस संबंध में पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला हत्या का होने की वजह से पुलिस की ओर से इस मामले में हत्यारोपी मंदबुद्धि रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया रिहान को गिरफ्तार करने के साथ ही घर से आला ए कत्ल नल की हत्ती को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।

एसएसपी ने किया निरीक्षण2 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा लॉकडाउन के पालनार्थ नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों(हनुमान चौक, अहिल्याबाई चौक आदि) का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान डियूटी पर तैनात सभी पुलिकर्मियों को लॉकडाउन के निम्नलिखित निर्देशों का पालन न करने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कार/मोटर साईकिल सवार व्यक्ति जो अनावश्यक कार्य से बाहर घूम रहे हो तथा बिना मास्क के हो। कार/मोटर साईकिल सवार व्यक्ति जो बिना पास, आई कार्ड के हों। ३-१८ वर्ष की आयु से कम कार/मोटर साईकिल चालक। मोटर साईकिल पर ०१ से अधिक व्यक्ति बैठे हो।

मुठभेड के दौरान आरोपी को दबौचा3 Min 6 |
जानसठ। जंगल मे गौकशी की सूचना पर मौके पर पहुंची मुठभेड के दौरान आरोपी को तमंचा,जिन्दा पशु व गौकशी के लिए प्रयुक्त उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। मिली जानकारी के अनुसार जानसठ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव तिमौडा के जंगल में गौकशी के मामले में वांछित चल रहा १५ हजार का ईनामी बदमाश अरशद पुत्र हासिम निवासी ग्राम व थाना ककरौली गौकशी की फिराक में लगा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर छापेमारी करनी शुरू कर दी। पुलिस से खुद को घिरा देखकर बदमाश अरशद ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाश की गोली से सिपाही रविन्द्र घायल हो गया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश अरशद घायल होकर वहीं गिर पडा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा ३१५ बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया। मौके पर छानबीन करने पर पुलिस को वहां से एक जिंदा गौवंश तथा गौकशी के उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश अरशद थाना ककरौली में गौकशी के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था और उस पर १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित था। पुलिस ने घायल सिपाही और घायल बदमाश अरशद को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस अरशद का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी थी।

जिलाधिकारी ने किया भ्रमण4 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत शहर से लेकर देहात तक विभिन्न स्थानो का भ्रमण कर विभागीय अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कोरोना वायरस संक्रमण के अंतर्गत जनपद मे लागू बंदियो के बीच उद्योग और कामकाज सुनिश्चित करने के लिए दी जा रही नियम अनुसार छूट दौरान हो रहे कार्य को परखने के लिए भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। इसी संदर्भ मे मेरठ रोड वहलना चौक के समीप स्थित सर्वोत्तम सरिया रोलिंग मिल पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने वहां कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिको के लिए की गई व्यवस्थाओं की जांच पडताल की उन्होने कहा कि उद्योगो मेंया मिलआदि में कार्य के लिए आने वाले श्रमिकों के साथ ही अन्य लोगो सैनिटाइज करने की व्यवस्था प्रमुख रूप से की जाए। इसके साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग और साबुन से हाथ धोने की पर्याप्त बंदोबस्त होने चाहिए। जिलाधिकारी ने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जूस व पानी की बोतले वितरित की5 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। गोपाल सेवा समिति द्वारा मुजफ्फरनगर में एसएलएम बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इस समिति को जूस की बोतले व पानी की बोतल लॉक डाउन के चलते ऐसे गरीब असहाय लोगों में वितरण की गई समिति के अध्यक्ष सरिता गौड़ एडवोकेट कंपनी के अधिकारी अजय भार्गव मोहम्मद मुकबीर मनोज शर्मा (लेमन) मोहित त्यागी गौरव शर्मा दिनेश कुमार आदि के द्वारा लॉक डाउन का पालन करते हुए सभी गरीब परिवारों को घर घर जाकर यह कार्य किया गया।

 

6 Min 6 |
आकाशीय बिजली गिरने से मकान में हजारों का नुकसान
मुजफ्फरनगर। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति के मकान की दीवार मे दरार पड गई तथा घरेलू उपकरणो का नुकसान हो गया।
बीती देर रात अचानक आई बारिश तथा आकाशीय बिजली गिर जाने से उक्त व्यक्ति के मकान की दीवार मे दरार पड गई। बताया जाता है कि इस हादसे से घर मे रखे इलैक्ट्रानिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।इस बारिश के बीच ही आकाशीय बिजली गिरने से शहर के मिमलना रोड़ पर गरीब परिवार का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। बिजली गिरने से मकान की दीवार में दरार तक आ गयी। मिमलना रोड़ निवासी रिजवान ने बताया कि उसके घर मे बिजली के उपकरणों के सामान का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इंवर्टर बेट्रा बिजली बोर्ड मीटर सहित हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लोकडाउन की स्थिति में घरों में खाने को राशन तक नही। ऐसे में अगर गरीब का नुकसान हो जाये तो उसकी हालत खराब हो जाती है। दूसरी और यह बारिश किसानों को लगातार आर्थिक संकट की ओर धकेल रही है लगातार बारिश होने के कारण किसानों की फसलों को अभी तक बड़ा नुकसान हो चुका है अभी किसानों को सरकार की ओर से किसी भी तरह की राहत देने की तैयारी नहीं की गई है हालांकि प्रशासनिक स्तर पर जनपद में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन कराया जा रहा है

पुलिस फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च निकाला7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने लॉकडाउन के पालन हेतु फ्लैग मार्च निकालकर नागरिको से घर मे ही रहने की अपील की। पुलिस फोर्स द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे फ्लैग मार्च निकाला गया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इंसपैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के महावीर चौक,प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, सदर बाजार, टाउन हॉल रोड, अंसारी रोड व अस्पताल चौराहा आदि अनेक स्थानो पर फ्लैग मार्च निकाला। तथा नागरिको से कोविड-19 के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य के दृष्टिगत घर मे ही रहने की अपील की। इस दौरान इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चौहान व पुलिस फौर्स तथा चीता मोबाईल आदि शामिल रही। पुलिस ने इस दौरान बिना किसी जरूरी काम के घूम रहे व्यक्तियो को रोककर उन्हे उनके घर वापिस लौटाया।
वहीं दूसरी और नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने नई मन्डी क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला तथा क्षेत्रिय नागरिको से लॉकडाउन का पालन करते हुए घर मे रहने की अपील की। इस दौरान इंस्पैक्टर सर्वेश कुमार,एसएसआई संजय कुमार सहित भारी मात्रा मे पुलिस फोेेेर्स मौजूद रही। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने वकील रोड, गउशाला रोड, पीठ बाजार, भोपा रोड, जानसठ रोड आदि विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण किया।

चलाया जबरदस्त वाहन चैकिंग
मुजफ्फरनगर। नगर यातायात प्रभारी टी एस आई वीर अभिमन्यु ने आज मुजफ्फरनगर के अस्पताल तिराहे पर जबरदस्त वाहन चौकिंग अभियान चलाया। इस चैकिंग अभियान के दौरान वीर अभिमन्यु ने कई ऐसे लोगों को भी पकड़ा जो अपनी बाईक पर ड्रोन कैमरा और पुलिस लिखवाकर घूम रहे थे। उन्होंने बाईक पर लगे उनके स्टीकर भी उतरवाकर बाकायदा उनका चालान किया एवं चेतावनी दी। इस दौरान एक परिवार ऐसा भी मिला। जिसके कई सदस्य अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए कई बाईको पर जा रहे थे। टी एस आई वीर अभिमन्यु ने इनको काफी फटकार लगाई और चेतावनी दी। इस दौरान कई अन्य मोटरसाइकिल वालों के चालान भी किए गए और चेतावनी भी दी गई। आज टी एस आई वीर अभिमन्यु द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान से पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान वीर अभिमन्यु ने लॉक डाउन का भी जबरदस्त पालन कराया और सोशल डिस्टेंस रखने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर यातायात प्रभारी वीर अभिमन्यु द्वारा लगातार शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाता है तथा बाइकों पर अनावश्यक रूप से घूमने वालों का चालान भी किया जाता है। जिससे मटरगश्ती करने वाले युवाओं में हड़कंप मचा रहता है।

दो को शराब सहित दबोचा10 Min 4 |
भोपा। एसएसपी द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा व प्रभारी निरीक्षक भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० श्री नरेश चंद शर्मा, उ०नि० चतर सिंह, का० प्रदीप कुमार, का० पवन चौधरी द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कादीपुर अभियुक्त का मकान थाना भोपा से अवैध भट्टी चलाकर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते वक्त रंगे हाथ पकड़ा गया निम्नलिखित सामान बरामद हुआ। जिनसे १० लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, एक ड्रम, एक बाल्टी, एक पाइप, एक मग, एक कीप प्लास्टिक, एक पतीला, एक भगोना सिल्वर, एक कनस्तर टीन, एक गैस चुल्हा, एक सिलेंडर इण्डेन घरेलू बड़ा, १२.१.५ किलो यूरिया आदि बरामद किया। पूछताछ के दौरान सुखपाल पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम कादीपुर थाना भोपा मु०नगर, अमन पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम कादीपुर थाना भोपा मु०नगर बताया। गिरफ्तार अभियुक्तगण सुखपाल, अमन उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

रेडीमेड की दुकान पर चोरी करते पकडा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी चोरी गली पर रेडीमेड की दुकान पर चोरी करता हुआ ८ साल का चोर पकड़ा गया ३ दिन से लगातार थोड़ी-थोड़ी चोरी कर रहे थे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल वह जिला महामंत्री राजेंद्र काठी मौके पर पहुंचे जिस दुकान में चोरी की जा रही थी वह राजेंद्र काठी जी के भतीजे की दुकान है व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस को अवगत कराया यह जो ८ साल का बच्चा चोरी करते पकड़ा गया है उनसे पूछताछ में बताया कि वह साईं धाम के बाहर रहने वालो का बच्चा है।

नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता को चैक किया12 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा जिले में नोडल अधिकारी बनाये गये आर.एन. यादव ने आज नई मंडी स्थित गणपति धाम मंदिर में चल रहे कम्युनिटी किचन में बन रहे खाने की गुणवत्ता को चैक किया।
मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा जिले में नोडल अधिकारी बनाये गये आर.एन. यादव ने आज अधिकारियों के साथ नई मंडी स्थित गणपति धाम मंदिर में चल रहे कम्युनिटी किचन में बन रहे खाने की गुणवत्ता को चैक किया। कम्युनिटी किचन का अवलोकन करने के बाद उन्होंने खाने की गुणवत्ता को सही पाया तथा इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कुछ आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के भीमसैन कंसल भी मौजूद रहे।

नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा व प्रभारी निरीक्षक भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० योगेन्द्र सिंह पंवार, का०-योगेन्द्र कुमार, का० शैलेन्द्र भाटी, का० किशनलाल द्वारा मुखबिर की सूचना पर दौरान चैंकिंग तिस्सा मोड़ नहर पटरी रजवाहा थाना भोपा से अवैध चरस के रंगे हाथ पकड़ा गया निम्नलिखित सामान बरामद हुआ जिनके कब्जे से १.४५० ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में सुदेश पुत्र पीरू निवासी ग्राम तिस्सा थाना भोपा मु०नगर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल के कर्मठ सदस्यगण लॉक डाउन के बाद से ही जरूरतमंदो के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से निरन्तर भोजन की सेवा देते हुए। विश्वकर्मा नारायण रसोई जानसठ रोड, अलमासपुर श्रीराम कालेज रॉड स्थित रशोई में ट्रस्ट के जिम्मेदार सदस्यगण भोजन पेकिंग करते हुए जो थाना सिविल लाइन के सहयोग से जरूरतमंदों को वितरण किया जाएगा। आपको बता दे कि कोविड १९ कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में विश्वकर्मा समाज की अग्रणी सेवा से निरन्तर भोजन की सेवाएं दी जा रही है विश्वकर्मा नारायण सेवा रशोई घर से निरन्तर विभिन्न तरह के भोजन को स्वछता ओर डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखते हुए गरीब व जरूरतमंदों के लिए भोजन दिया जा रहा है वही ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि जनपद में व पड़ोस में लॉकडाउन के चलते कोई भी भूखा न सोये उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार जरूरत के हिसाब से बड़ी संख्या में गरीब व जरूरत मंदो को सुखा राशन घर घर जाकर सदस्यों ने पहुचाया है तथा बेसहारा पशुओ को निरन्तर पशुचारा वितरण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मानव सेवा व पशु चारा भगवान विश्ववकर्मा जी की कृपा से उनकी इच्छा अनुसार सेवा देते रहेंगे। इस सेवा में ट्रस्ट अध्यक्ष संजय धीमान,जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला सचिव प्रमोद धीमान, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप धीमान, वीरेंद्र धीमान,प्रदीप धीमान फोरमेन,राहुल धीमान सिमर्थी,कार्तिक धीमान, आशुतोष धीमान, मोंटू शर्मा, राघव शर्मा,कृष्णा शर्मा,मातृशक्ति नीलम शर्मा, अंजली, माला, निशु शर्मा का पूर्ण तन मन धन से सहयोग लगातार जारी है।

कुत्तों के झुंड से हिरण को छुड़ाया9 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। कुत्तों से अपनी जान बचाकर मोहल्ले में आज एक हिरन घुस गया। हिरण खून से लथपथ था और चारों और इधर-उधर भाग रहा था, क्योंकि हिरण के पीछे कुत्ते लगे हुए थे जो हिरण का शिकार करना चाहते थे, लेकिन किसी तरह हिरण जख्मी हालत में अपनी जान बचाकर कुत्तों के झुंड से निकलकर मोहल्ला किदवईनगर में घुस आया और अपनी जान बचाई। जैसे ही यह नजारा मोहल्ले वासियों ने देखा तो उन्होंने तुरंत कुत्तों के झुंड से हिरण को छुड़वाया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर हिरण के जख्मों पर दवाई लगाई गई और फिर उसे अपने साथ ले गई। वही मोहल्ले वासियों का कहना है कि पास में ही जंगल होने की वजह से यहां पर अचानक जानवर आ जाते हैं और इधर उधर घूमने लगते हैं जिस कारण मोहल्लों में रहने वाले कुत्ते उन्हें या तो घायल कर देते हैं या फिर उन्हें जान से मारकर अपना भोजन बना लेते है।

फोन नहीं उठाने पर एसडीओ से जवाब तलब
मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग के कंट्रोल रूम पर ड्यूटी के बावजूद फोन न उठाने पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी का जवाब तलब किया गया है। कई किसानों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी।
कृषि विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लॉक स्तर के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के नंबर जारी किए गए हैं। किसानों की शिकायत है कि कंट्रोल रूम पर तैनात उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी फोन नहीं उठाते। उन्होंने डीएम से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बनाया गया है। ज्यादातर शिकायतें किसान सम्मान निधि से संबंधित आ रही हैं। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाए तथा किसानों को सही जवाब दिया जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =