Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने पेड को हटाने के लिए चलाई कुल्हाडी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के नेतृत्व में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस हर हर चुनोती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है आज मेरठ रोड पर वहलना चौक के निकट लिप्टिस का भारी पेड़ कांवड़ मार्ग पर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

इसकी सूचना जैसे ही डायल २२०८ को मिली तो पीआरवी २२०८ से हेंड कांस्टेबल अजमुददीन खान, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, चालक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मोनू सहरावत तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ को स्वयं लकडहारा बनकर ग्रामीणों की मदद से हटाकर यातायात को सुचारु रुप से चालू कराया।

आपको बता दें कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे हैं। पेड़ गिरने की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे आपको बताते चलें कि कई दिन पूर्व ही सराहनीय कार्य करने पर कांवरियों ने पीआरवीस्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

 

सरोवर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) । खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सिखेडा एवं मखियाली में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत सिखेडा एवं मखियाली में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, साथ ही अमृत सरोवर कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये, मौके पर ग्राम प्रधान तकनीकी सहायक मनरेगा श्रमिक उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =