Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने किया पुरी इंडस्ट्रीज में उद्योग परिसर का निरीक्षण

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि आज  जिलाधिकारी द्वारा पुरी इंडस्ट्रीज में सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड.19 को रोकने के लिए हो रहे उपायों के संदर्भ में उधोग परिसर का निरीक्षण किया और उन्होंने वहां पर हो रही व्यवस्थाओं से संतोष जाहिर किया।

जिलाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित आईआईए के डिवीजनल चेयरमैन कुश पुरी से उधोगों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और उन्होंने आश्वस्त किया कि उधोगों के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र अति शीघ्र सभी औधोगिक इकाइयां अपनी पूरी क्षमता पर कार्य करने लगेगी

उन्होंने वहां उपस्थित उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन श्री परमहंस मौर्य को निर्देशित किया कि जिन इकाइयों में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था समुचित प्रकार से हो सकती हैं उन्हें 50ः से अधिक आवश्यकता अनुशार श्रमिकों की अनुमति प्रदान करें और इसके लिए इकाई को मात्र अपनी श्रमिक सूची के साथ डी आई सी ऑफिस को सूचित करना होगा।

आईआईए के डिविजनल चेयरमैन श्री कुश पुरी ने जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे का इस निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और उन्होंने जिला अधिकारी को आश्वस्त कराया कि औधोगिक इकाइयां पूरी तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेगी और औधोगिक गतिविधियों को पूरी तरह से संचालित कराने का प्रयास करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की जल्दी ही अन्य प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिकों की स्किल सहित सूची इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री कुश पुरी ने जिला अधिकारी को आश्वस्त किया की इन श्रमिकों को स्किल के आधार पर स्थानीय इकाइयों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास आईआईए द्वारा किया जाएगा।

अंत में श्री कुश पुरी ने जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को उधोगों के संचालन में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया उन्होंने वहां उपस्थित उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन श्री परमहंस मौर्य का की उधोगों के संचालन में उनके महत्वपूर्ण सहयोग का भी आभार व्यक्त किया।

श्री पंकज अग्रवाल ने आशा व्यक्त की जिलाधिकारी के इन प्रयासों से मुजफ्फरनगर में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ेगी और पूरी क्षमता पर अपना कार्य कर पाएंगी धन्यवाद।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =