वैश्विक

मालेरकोटला:अरिहंत स्पिनिंग मिल में जमकर बवाल, एसडीएम , डीएसपी घायल

मालेरकोटला में स्थित अरिहंत स्पिनिंग मिल में सोमवार रात बड़ी तादाद में भड़के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मिल के मुख्य गेट पर जमकर बवाल किया। वर्करों द्वारा किए पथराव में एसडीएम, डीएसपी और सहायक थानेदार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे मिल में काम करने वाले वर्करों ने मिल मालिकों पर उनकी तनख्वाह में कटौती करने और मिल में स्थित दुकानों में महंगे भाव का सामान बेचने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने मिल परिसर से बाहर जाने की कोशिश की। इसका पता चलते ही सिविल और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर वर्करों को समझाकर शांत करते हुए फिर मिल के र्क्वाटरों में लौटने के लिए मनाया।

परंतु कुछ समय बाद ही फिर वर्करों ने मिल से बाहर आने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी मिल के बाहर तैनात पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इस पर वर्करों ने पथराव शुरू कर दिया।

इससे एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे, डीएसपी सुमित सूद और सहायक थानेदार जसविंदर सिंह घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक यह हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

वर्करों का कहना था कि मिल प्रबंधक उनकी कटौती करके तनख्वाह दे रहे हैं और मिल के अंदर दुकानों से महंगे भाव पर राशन, सब्जियां वगैरह मिलती हैं। वहीं, मिल के एचआर मैनेजर राजकुमार ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मिल में करीब 1350 वर्कर काम करते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 8 =