जिला बार संघ में लॉक डाउन में विवाद: एल्डर्स कमेटी संयोजक ने कहा “अब हम है मालिक”
मुजफ्फरनगर-लॉक डाउन में जहाँ पूरी दुनिया में कामकाज और राजनीति ठप्प है, मुजफ्फरनगर में जिला बार संघ में राजनीति तेज हो गयी है बताया जाता है कि जिला बार संघ के संविधान के अनुसार हर साल 31 मार्च तक चुनाव होना होता है,विशेष परिस्थिति में एक महीना टाले जा सकते है अगर एक महीने में भी चुनाव नहीं कराये जाते है
तो कमेटी कालातीत हो जाती है और एल्डर्स कमेटी के हाथ में कमान आ जाती है द्यइस बार ऐसा ही हो रहा है, मार्च से लॉक डाउन शुरू हो जाने के कारण अभी कचहरी खुल ही नहीं रही है, तो चुनाव हो ही नहीं पाए है
इसलिए बार संघ के संविधान के अनुसार कमेटी कालातीत हो जानी चाहिए.जिसके चलते एल्डर्स कमेटी के संयोजक धर्मपाल सिंह निर्वाल ने जिला न्यायाधीश समेत जिलाधिकारी व एसएसपी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि जिला बार संघ में अब कोई कमेटी नहीं है
अब एक मई से हम ही मालिक है। बताया जाता है कि एल्डर्स कमेटी ने इस बारे में उन सभी बैंको को भी लिखकर भेज दिया है,जहाँ जिला बार संघ के खाते है कमेटी के सदस्यों धर्मपाल सिंह निर्वाल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, आनंद प्रकाश त्यागी और पदम सैन गोयल की तरफ से वर्तमान कमेटी को भेजे गए पत्र को संलग्न किया गया है।
जिला बार संघ मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन में भी विवाद शुरू: एल्डर्स कमेटी के संयोजक ने कहा, अब हम है मालिक, जिला जज, डीएम, एसएसपी को लिखी चिट्ठी
जिला बार संघ के सचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि वर्तमान परिस्थति में चुनाव हो पाने संभव नहीं है ,एक तो कचहरी बंद है और बार कांसिल ऑफ इण्डिया ने भी 24 फरवरी को एक आदेश करके, कि जब तक मुजफ्फरनगर बार में पिछले सालों में हुई गड़बड़ी की जांच न पूरी हो जाए
तब तक चुनाव नहीं हो सकता है, दूसरे सोसाईटी रजिस्ट्रार सहारनपुर ने भी सभी सोसाईटी के चुनाव पर 30 जून तक रोक लगा रखी है इसलिए चुनाव नहीं हो पाए
उन्होंने कहा कि एल्डर्स कमेटी हमारी वरिष्ठ है,वे अगर चार्ज लेना चाहे तो आ जाये, हमे उन्हें चार्ज देने में कोई दिक्कत नहीं है द्यपर फिलहाल चुनाव नहीं हो सकता है।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा और आनंद प्रकाश त्यागी ने एल्डर्स कमेटी के संयोजक के आज के पत्र पर अफसोस जाहिर किया है। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि बार संघ का विवाद अफसरों तक लेकर नहीं जाना चाहिए था
मामला बार में ही निपटना चाहिए था, वर्तमान कमेटी संविधान के अनुसार है, अगर वे चार्ज देना चाहे तो एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को दे सकते है,आनंद प्रकाश त्यागी ने कहा कि देश में वर्तमान में आपदा कानून लागू है,ऐसे में सभी संविधान के प्राविधान नगण्य हो जाते है, 30 जून तक रजिस्ट्रार के आदेश से चुनाव स्थगित है,हम कोई चार्ज लेने में इच्छुक नहीं है द्यवर्तमान कमेटी का कार्यकाल सही चल रहा है।
