समाचार
एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी सतपाल अंतिल महोदय द्वारा लॉकडाउन के पालनार्थ थानाक्षेत्र पुरकाजी(कस्बा पुरकाजी, धमात पुल, भुराहेड़ी चेकपोस्ट आदि) का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान डियूटी पर तैनात सभी पुलिकर्मियों को लॉकडाउन के निम्नलिखित निर्देशों का पालन न करने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कार/मोटर साईकिल सवार व्यक्ति जो अनावश्यक कार्य से बाहर घूम रहे हो तथा बिना मास्क के हो। कार/मोटर साईकिल सवार व्यक्ति जो बिना पास, आई कार्ड के हों। ३-१८ वर्ष की आयु से कम कारध्मोटर साईकिल चालक। मोटर साईकिल पर ०१ से अधिक व्यक्ति बैठे हो। साथ ही चेकिंग पॉइंट्स पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गए।
दो गौतस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड जंगल ग्राम बिहारी में ०२ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तगणों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात थाना मीरापुर पुलिस ने कुतुबपुर झाल के पास संभलहेडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गौकशी के मामलों में वांछित बदमाश को जब आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने गौकशी में वांछित १५ हजार रुपये के ईनामी शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त साहिद पुत्र जहीरुद्दीन निवासी सम्भलहेड़ा थाना मीरापुर को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर गौकशी आदि के लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना मीरापुर पर पंजीकृत गौकशी के अभियोग में वांछित व १५ हजार रुपये का ईनामी अपराधी है। पुलिस घायल शाहिद को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ०१ तमंचा, कारतूस तथा बिना नम्बर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। उधर थाना सिखेडा पुलिस ने गांव बिहारी के जंगल में हुई मुठभेड के बाद ०२ शातिर गौ-तस्कर अभियुक्तगणों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अरशद पुत्र अनीश निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा तथा भूरा पुत्र बशीर निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से ०१ तमंचा, कारतूस, ०१ रास बछड़ा तथा गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत 
मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रक तथा स्विफ्ट डिजायर कार के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जनपद में देर रात को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ६ मजदूरों की दर्दनाक मौत का मामला अभी लोग ठीक से भूल भी नहीं पाए थे कि आज सुबह फिर से एक हादसा हो गया। दिल्ली से अपने घर वापस उत्तराखंड लौट रहे कार सवार दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। पुरकाजी बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल घायलों को कार से बाहर निकलकर पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक शीशपाल (३८ वर्ष) निवासी दिल्ली व बचन सिंह (७५ वर्ष) निवासी धनसाली टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल अनिल व दीपक निवासी टिहरी गढ़वाल को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी तीन लोग स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे।
तम्बाकू बेचने के अवैध कारोबार रहे चार लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा कूकडा ब्लाक चौराहे के सामने पेट्रोल पम्प वाली गली से लाँकडाऊन के उल्लंघन कर तम्बाकू बेचने के अवैध कारोबार कर रहे ०४ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुरेश पुत्र सोप्रसाद नि० नुमाईस कैम्प थाना सिविल लाईन्स मु०नगर, अंकित पुत्र सोप्रसाद नि० कृष्णापुरी थाना कोतवालीनगर मु०नगर, अनीस पुत्र हफीजूद्दीन नि० सुजडू थाना कोतवाली नगर मु०नगर, ताज मौहम्मद पुत्र जुल्फकार नि० सूजडू थाना कोतवालीनगर मु०नगर बताया। जिनसे ५० कट्टे प्लास्टिक में के.पी. डबल ब्लेक तम्बाकू(लगभग ५००० पैकेट-१९५००० पाउच), ०३ छोटा हाथी बरामद किये।
जिला पूर्ति अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन द्वरा अचानक सरकारी गल्ले वालो की दुकानों पर पहुंच किया जा रहा निरीक्षण स्टॉक लिस्ट आदि की जा रही चेक समाग्री लेने आये कार्ड धारकों से भी की जा रही सही समाग्री मिलने की जानकरी जरा भी ला प्रवाही करने वाले राशन डीलर पर गिर सकती है गाज
दूसरी बार ऐसा देखने मे आ रहा है जब कोई जिला पूर्ति अधिकारी खुद जा कर निरक्षण कर रहे हो पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी जो अब कमिश्नर के पद पर है मधन यादव के बाद पहले ऐसे पूर्ति अधिकारी बने जाकिर हुसैन जो स्वंय डीलरों की दुकान तक जा कर निरक्षण करते है वरना तो शिकायतो के बाद भी डीएसओ तो क्या विभागीय हल्का इंस्पेक्टर भी किसी शिकायत पर डीलरों तक आने की जहमत नही उठाता था
चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। किसानों के मसीहा चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि पर हवन करते हुए चौधरी राकेश टिकैत गुरु गुरुदत्त आर्य डॉ जीत सिंह चरण सिंह टिकैत गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल धर्मेंद्र मुखिया रमेश मलिक अक्षय अहलावत हवन करते हुए इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल को चौधरी राकेश टिकैत ने सैनिटाइजर भेंट किया तथा सभी को सैनिटाइजर का वितरण किया सभी उपस्थित जनों ने बाबा टिकैत को याद किया तथा उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कहा कि बाबा टिकैत प्रत्येक समाज के लिए एक प्रेरक की भूमिका में थे उन्होंने सभी को बताया कि किस प्रकार अपने हक की लड़ाई लड़कर अपना सम्मान बचाया जा सकता है।
मास्क वितरित किये
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस (कोविड-१९) महामारी के संक्रमण के बचाव हेतु उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में कार्यरत निजी प्रशिक्षण प्रदाता ललित ग्रामोद्योग सेवा एवं शिक्षा समिति के माध्यम से प्रशिक्षित लाभार्थियों द्वारा फेस मास्क बनाए गए जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण प्रदाता ललित ग्रामोद्योग सेवा एवं शिक्षा समिति के सचिव डॉक्टर जे.पी. सिंह द्वारा स्वेच्छा से गरीबो एवं असहाय लोगो की सहायता के लिए १००० मास्क वितरित किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी, जिला समन्वयक (परियोजना निर्देशक) एवं जिला प्रबंधक जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई,उत्तर प्रदेश कौशल विकास मुजफ्फरनगर को उपलब्ध कराए गए इस महामारी के समय मे ललित ग्रामोद्योग समय समय पर लाचार ओर जरूरतमंद लोगो की सहायता करने का कार्य कर रही है
तेज गति से आ रहे ट्रक ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मारी, विद्युत लाइनमैन को कुचला, मौके पर मौत
जानसठ। मोरना शुक्रताल रोड पर ककरौली बिजली घर के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने भैंसा बुग्गी को अपनी चपेट में लेने के बाद विद्युत लाइनमैन को कुचला जिस की मौके पर ही मौत शव को पीएम के लिए भेजा गया पुलिस में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
जानसठ मोरना शुक्रताल रोड पर एक अज्ञात ट्रक यूपी २० ए टी ००२१ का चालक बहुत तेज गति से मोरना की ओर से जानसठ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक ककरौली बिजली घर के पास पहुंचा सामने आ रही भैंसा बुग्गी मे टक्कर मार दी। बुग्गी मालिक अब्दुल कलाम ने बताया की मैं अपने गांव ककरौली से बेहड़ा सादात आटा पिसाई के लिए जा रहा था। मेरे साथ दो युवक सद्दाम ककरौली, फैजान बेहड़ा सदात जा रहे थे। टक्कर लगने से फैजान घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक तेजी से भाग रहा था कुछ दूरी पर ही विद्युत विभाग में तैनात लाइनमैन खुर्शीद व उसका साथी लाइनमैन मुरसलीम विद्युत कार्य करने के लिए सड़क पर जा रहे थे जिन्हें ट्रक चालक ने टक्कर मार कर कुचल दिया लाइनमैन खुर्शीद ३३ वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई ।और खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ट्रक चालक ट्रक को चलती अवस्था में छोड़कर ट्रक से कूदकर भाग गया। ट्रक खतौली गन्ना क्रय केंद्र सेंटर सी के प्लॉट से गुजरते हुए गन्ने के खेत में जाकर रुका ।सूचना मिलते ही मौके पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा व ककरौली थाना प्रभारी विजय सिंह बहादुर ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक लाइनमैन के भाई दिलशाद ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कि खुर्शीद अपनी पत्नी मोहसिना ३० वर्षीय व तीन पुत्री लाइबा १५ वर्षीय साइमा १३ वर्षीय माईसा ११ वर्षीय व एक पुत्र साहबान ८ वर्षीय को अपने पीछे रोते बिलखते छोड़ गया है।
जरूरतमंद परिवारों की मदद की
मुजफ्फरनगर। ५अप्रैल से प्राम्भ प्रतिदिन चलते भण्डारे के ४१वे दिन नरेश कश्यप एडवोकेट जी के तत्वाधान मे संवेधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा एवम गली नंबर २३ गाँधी कॉलोनी के सभी सम्मानित नागरिको के द्वारा गली नम्बर २३ मे इस कोरोना बिमारी की आपदा की घड़ी मे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए २०७ पैकेट भोजन ( छोले चावल) का सहयोग किया।
आज लंगर/भंडारे मे नोडल अधिकारी विशेष सचिव आर.एन.यादव एवं सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार एवं अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह एवं नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिस स्टाफ ने लंगर रसोई को चेक किया ओर लंगर रसोई की सफाई एवं रोजाना तैयार हो रहे जरूरतमंद लोग के भोजन को अति उत्तम बताया। इस अवसर पर गली नम्बर २३ के गणमान्यों द्वारा सभी को शाल एवं गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आर.एन.यादव ने ४१ दिन से हो रही सेवा के लिये आयोजकों का धन्यवाद अदा किया। आज भंडारे मे डाक्टर दामोदर त्यागी,सरदार सतनाम सिंह हंसपाल (ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छ भारत मिशन ), डॉ शैलेन्द्र गौतम (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ), नितिन त्यागी,रामनिवास पाल (पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा),सरदार रणजीत सिंह,सरदार गुरुमीत सिँह,पंडित सतीश कौशिक जिला मिडिया प्रभारी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, देवेन्द्र कश्यप अध्यक्ष, राकेश कश्यप महासचिव,अमित कश्यप कोषाध्यक्ष,जय भगवान उपाध्यक्ष लक्षण कश्यप सुबोध कश्यप सुरेश पाल कश्यप करण कश्यप सोरभ कश्यप सोनू परजापति जितेन्द्र पाल , मास्टर रामपाल सिंह, योगेंद्र मलिक, विपिन खेडा,राजू मलिक, ईवेष मलिक, अरविन्द गोयल, भारतभूषण, सोनू शर्मा आकाश शर्मा सिद्धत मलिक गौतम कश्यप तुषार शिवम पाल एवं कुछ अन्य सम्मानित सहयोग रहा।
किसान मसीहा चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत को श्रृ़द्धासुमन अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। देश मे किसान मजदूरो की आवाज बुलन्द करने वाले तथा किसान हितो के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रहे किसानो के मसीहा स्व.चौ.महेन्द्र सिह टिकैत की 9 वीं पुण्यतिथि पर भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रृ़द्धासुमन अर्पित करते हुए बाबा टिकैत के बताए मार्ग पर चलते हुए किसान हितो की रक्षा का संकल्प लिया।
इसी संदर्भ मे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के सरकूलर रोड स्थित आवास पर आज सुबह हवन कर प्रसाद वितरित किया गया। जिसके पश्चात भाकियू कार्यकर्ताओ ने बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर अनेक स्थानो पर राहगीरो को केले वितरित किए। इस दौरान संगठन से जुडे अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राकेश टिकैत ने दो लाख रूपये का चैक दिया
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेता चौ.राकेश टिकैत ने कोविड-19 के प्रभाव के कारण देश मे संकट के चलते पीएम केयर फंड मे राहत राशि का चैक जिलाधिकारी को सौपा।
आज दोपहर करीब 12 बजे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पंहुचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने कोरोना वायरस के कारण देश मे चल रहे संकट के दृष्टिगत डी.एम सेल्वा कुमारी जे. को पीएम केयर फंड मे दो लाख रूपये धनराशि का चैक एवं एक रूपये के सिक्कों वाली 75 किलो सिक्के, करीब 80 लीटर सैनेटाइजर व मास्क भी सौपे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक, चरण सिह टिकैत आदि भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कई स्थानो पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कोविड-19 के मददेनजर की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओ का जायजा लेने के उददेश्य से अनेक स्थानो का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षणण किया। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड पर आईटीआई के समीप स्थित दीपक सिरेमिक्स एण्ड एलॉयड फैक्ट्री पहुंच कर जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने फैक्ट्री का भ्रमण कर फैक्ट्री स्वामी एवं फैडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष उद्यमी अंकुर गर्ग को कहा कि वे मजदूरो के लिए सैनीटाइज, मास्क तथा उनके भोजन आदि की उचित व्यवस्था तथा विशेष रूप से सफाई व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिग आदि का ख्याल रखें। श्रमिको को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना उठानी पडे। जिलाधिकारी के साथ सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, जी.एम.डीआईसी आदि मौजूद रहे। मेरठ रोड स्थित उक्त फैक्ट्री का निरीक्षण करने के पश्चात अपने अधिनस्थ अधिकारियो के साथ बघरा ब्लॉक के गांव बघरा के गांव सैदपुरा स्थित स्वयं सहायता समूह केन्द्र पहुंची डीएम ने स्वयं सहायता केन्द्र पर तैयार किए जा रहे मास्क के विषय मे जानकारी ली तथा इस सम्बन्ध मे निर्देशित किया। गांव सैदपुरा मे स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण करने के पश्चात बघरा क्षेत्र पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने क्षेत्र मे गेहूं की फसल का निरीक्षण कर फसल की प्रति हेक्टेयर उपज आदि के विषय मे जानकारी ली। वहीं उन्होने बघरा क्षेत्र मे तालाब का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा के कृषि अधिकारी, बीडीओ ,थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

