Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला कांग्रेस सेवा दल की और से सफाईकर्मी यो़द्धाओ को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवा दल की और से कोरोना महामारी के विरूद्ध संघर्ष मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मी यो़द्धाओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार पांडे को आहवान पर वर्तमान मे कोरोना महामारी के विरूद्ध संघर्ष मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई योद्धाओ का सम्मान जिला कांग्रेस सेवादल ने रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने वाली गली मे सफार्ठ योद्धाओं गौरव वार्ड सुपरवाईजर के साथ श्रवण,मनोज,टोली व प्रवीण आदि का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया

तथा उक्त सफाईकर्मियो के साथ उपस्थित कस्तूर सिह स्नेही, लक्ष्मण, नरेश नन्दन, प्रशान्त, रमण शर्मा, अनुराग शर्मा,नवीन मित्तल, मुकुल शर्मा आदि को दस्ताने, वायरस से बचाव के लिए भेंट किए गए।

सम्मानित हुए सफाईकर्मियो ने कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा व अन्य पदाधिकारियो के प्रति आभार प्रकट किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =