उत्तर प्रदेश

Budhana: जबरदस्त बारिश के बाद विकास कार्यों की खुली पोल,हर तरफ कई-कई फीट पानी

Budhana: सोमवार को हुई एक घंटे की जबरदस्त बरसात से सड़कें पानी का तालाब बन गई। हर तरफ कई-कई फीट पानी भर गया, जिसके चलते छुट्टी के बाद स्कूली बच्चों को भी इस पानी से गुजरकर अपने अपने घर जाना पड़ा।

बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में आज अचानक एक घंटा जबरदस्त बारिश हुई। जिसने नगर पंचायत के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी इस बरसात से क्षेत्र के नाले चौक हो जाने के चलते यहाँ की सड़के पानी से लबा लब हो गई ये ही नहीं सड़को के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय 2 में भी कई कई फीट पानी भर गया

जिसके चलते स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को भी इस गद्दे पानी से होकर अपने अपने घर जाना पड़ा। बहराल कुछ भी हो लेकिन इस बार के मौसम में आज हुई इस जबरदस्त बारिश से हर किसी के चेहरे खिल गए सभी क्षेत्र वासियों ने इस बरसात का जमकर लुप्त उठाया।

यहां के स्थानीय निवासी की माने तो आज जबरदस्त बारिश हुई है। परेशानी तो सभी को होती पर कोई बात नहीं पानी भरा हुआ है। लगभग सड़कों पर दो-दो फिट पानी भरा है। कुछ तो नगर पंचायत की भी लापरवाही है। वहीं, एक स्थानीय बच्चे कन्हैया त्यागी ने बताया कि इस बार के मौसम में आज पहली बारिश हुई जो इतना पानी भरा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 20 =