उत्तर प्रदेश

Etah News: विद्यालय में बने स्टोर रूम में 7 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म

Etah News: एक गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूल पढ़ने आई 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब मासूम अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया।

प्रभारी निरीक्षक जैथरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में बने स्टोर रूम में स्कूल पढ़ने आई एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची से एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया गया उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की पत्नी गांव में आंगनबाड़ी के पद पर तैनात हैं।

घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को तब हुई जब वह अपने घर क्षत-विक्षत हालत में पहुंची। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा  ने बताया कि आज दोपहर लगभग 12 बजे एक गांव में स्कूल आई एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना तथा निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =