वैश्विक

क्वारंटीन सेंटर भेजी गई बार डांसरों ने किया हंगामा खड़ा,बीयर की डिमांड

मुंबई से लौटी बार बालाओं ने मुरादाबाद के एक क्वॉरेंटाइन सेंटर को पिकनिक स्पॉट बना दिया। करीब एक दर्जन बार डांसर प्रशासनिक अमले के गले की फांस बन गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को क्वारंटीन सेंटर भेजी गई बार बालाओं ने एमआईटी परिसर को ही पिकनिक स्पॉट बना दिया और जमकर हंगामा काटा।

मुरादाबाद में क्वारंटीन सेंटर में भेजी गई बार डांसरों ने मंगलवार शाम यहां हंगामा खड़ा कर दिया। बीयर की डिमांड करते हुए उन्होंने जमकर बवाल किया। एक महिला ने तो अपने ही तीन साल के बच्चे को बालकनी से लटकाकर नीचे गिरा देने की धमकी दी। 

हद तो तब हो गई जब कुछ महिलाएं अर्द्घनग्न अवस्था में आ गई और कहा कि यदि उन्हें बीयर नहीं दी गई तो ठीक नहीं होगा। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया।

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि एमआईटी क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से आदर्श कालोनी लौटी महिलाओं को रखा गया था जिन्होंने बीयर के लिए हंगामा किया। 

सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मुंबई से आदर्श कालोनी लौटे 72 लोगों में तीन से 13 वर्ष की आयु के 12 बच्चे, 40 महिलाएं और 20 पुरुष हैं। मुंबई से लौटने के बाद इनमें से 20 की कोरोना टेस्टिंग हुई थी। जिनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
लिहाजा एहतियातन मंगलवार को बाकी सभी को क्वारंटीन कर दिया गया।

एएसपी ने बताया कि पहले तो महिलाएं क्वारंटीन सेंटर जाने को राजी नहीं थीं। किसी तरह उन्हें एमआईटी तक लाया गया। इसके बाद शाम को पांच बजे से इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 

डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ से महिलाएं बीयर की मांग करने लगीं। इंकार करने पर एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे को एमआईटी हॉस्टल की बालकनी से नीचे लटकाकर धमकी दी कि यदि उसे बीयर लाकर नहीं दी गई तो वह अपने बच्चे को नीचे फेंक देगी। 

इसी दौरान दूसरी कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतार फेंक और अंत: वस्त्रों में डांस करने लगीं। महिलाओं की जिद थी कि यदि उन्हें पीने को बीयर नहीं दी गई तो वह इसी तरह बवंडर करेंगी।

एएसपी ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से डॉक्टर का फोन आते ही तुरंत भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को एमआईटी भेजा गया। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद किसी तरह महिलाएं शांत हुईं। 

बुधवार को सेंटर की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई ,जिसने जिला प्रशासन के होश उड़ा दिए। वायरल वीडियो में मोबाइल फोन पर फिल्मी गाने बज रहे हैं और उस पर बार डांसर नाच रही हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =