Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ऑनलाइन टीचिंग एंड इवेल्युएशन ड्यूरिंग लॉकडाउन विषय पर नेशनल वेबिनार का आयोजन

श्रीराम कॉलेज में बेसिक साइंस व कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय के द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन टीचिंग एंड इवेल्युएशन ड्यूरिंग लॉकडाउन-प्रॉब्लम्स एंड सोल्यूशन्स विषय पर नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया।

कई राज्यों के करीब 150 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।डा विनीत कुमार शर्मा और डा आदित्य गौतम ने सभी की जानकारी कराई। जूम ऐप्लीकेशन द्वारा संचालित इस राष्ट्रीय वेबिनार को तीन सत्रों में विभाजित किया गया।

मुख्य वक्ता डा श्वेतांक आर्य एवं डॉ राजीव रंजन ने बताया कि आने वाले समय में वेब टेक्नोलॉजी पर आधारित एप्लीकेशंस तैयार करने में पेशेवरों की अधिक आवश्यकता होगी।

उन्होंने अध्यापाकों को ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफार्म के लिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। डॉ विकेश कुमार एवं डॉ दीपांकर शर्मा ने ऑनलाईन प्लेटफार्म जूम, गूगल क्लासरूम, वेबसरस, यू ट्यूब चैनल, गूगल मीट तथा कौरसेस आदि के बारे में बताया। संचालन प्रोफेसर नीतू सिंह, डा मनोज मित्तल ने किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 11 =