Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाजपा को तगड़ा झटका, प्रमोद अन्ना हुए 1290 वोट से विजयी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 34 में आज सम्पन्न हुई चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा अपनी यह सीट बचाने में सफल नहीं हो पाई, वहीं इस उपचुनाव में विपक्ष को जीत मिली है और विपक्ष की ताकत बढ़ी है।

वार्ड ३४ के जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में ६ प्रत्याशी अमित कुमार, प्रमोद कुमार अन्ना, रविंद्र कुमार प्रधान, रोशन लाल सैनी, सुंदर लाल और संजीव कुमार मैदान में थे।

कड़ी सुरक्षा में जानसठ ब्लॉक में मतगणना सम्पन्न हुई। सात राउंड चली मतों की गिनती में भाजपा विधायकों के दोनों समर्थित प्रत्याशी चुनाव हार गये, जबकि प्रत्याशित रूप से यहां पर प्रमोद अन्ना ने चुनाव जीत लिया है।

मतदान में अमित कुमार को 16, प्रमोद अन्ना को 6679, रविंद्र को 5389, रोशन लाल को 5387, सुन्दरपाल 34, संजीव कुमार को 3990 वोट मिली। इस प्रकार प्रमोद अन्ना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1290 वोटों के अंतर से पराजित किया है।

प्रमोद की यह जीत भाजपा के लिए झटका मानी जा रही है। खुद भाजपा की विधायक वंदना वर्मा अपनी इस सीट को बचाने में सफल नहीं हो पाई हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =