Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:पंजाबी समाज ने शादियों में किन्नरों को दी जाने वाली अधिकतम शगुन राशि तय की

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पंजाबी समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं मंदिर, गुरुद्वारों के पदाधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया जिसमें विजय वर्मा ने बताया की पंजाबी समाज के सभी लोगों ने बारात घर गांधी कॉलोनी में एक मीटिंग कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि भविष्य में पंजाबी समाज के घरों में पुत्र के विवाह समारोह उपरांत एवं पुत्र रत्न प्राप्त होने की खुशी में कार्यक्रम होंगे

उसमें किन्नर समाज के लोगो को शगुन के तौर पर कम से कम 2100 व अधिकतम 11000 रुपए दिए जाएंगे और यदि आपस में कोई विवाद होता है तो उस दशा में पंजाबी समाज के 15 सम्मानित लोगों की एक समिति बनाई गई जो किन्नर समाज से समन्वय स्थापित कर इस कार्य को अंजाम देंगे और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन एवं पुलिस की सहायता भी लेंगे।

इसलिए सभी लोगों ने संयुक्त रुप से एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट साहब को सौंपा और उन्होंने भी आश्वासन दिया थी प्रशासन और पुलिस पंजाबी समाज के इस कार्य में हर संभव मदद करेगा ।

ज्ञापन देने वालों में चुन्नीलाल सुनेजा संस्थापक बारात घर, गुरचरण सिंह बरार प्रधान गुरु सिंह सभा, बाल बहादुर सचिव बारात घर, विजय वर्मा महामंत्री शुक्रताल पंजाबी धर्मशाला, पवन छाबड़ा चेयरमैन गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी, संजीव अरोरा समर्पित युवा, विनोद छाबड़ा सचिव लक्ष्मी नारायण मंदिर, दीपक नारंग आदि लोग उपस्थित थे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 16 =