उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: अखिल भारत हिंदू महासभा में सभी हिंदू वीरों का हार्दिक अभिनंदन- योगेंद्र वर्मा, कांवड यात्रा के बाद क्रांतिसेना में बगावत

Muzaffarnagar: कांवड यात्रा के बाद क्रांतिसेना में बगावत के बाद संगठन से किनारा करने वाले पदाधिकारियों ने आज हिंदू महासभा का दामन थाम लिया। लोकेश सैनी को महासभा में जिलाध्यक्ष बनाने के साथ ही क्रांतिसेना छोड़कर आने वाले प्रमुख लोगों को योगेन्द्र वर्मा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एक दिन पहले ही क्रांतिसेना अध्यक्ष द्वारा बगावत करने वाले पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित किया था।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संपर्क भवन पर शुक्रवार को हिंदू वीर समागम समारोह का आयोजन किया गया, जिस के मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा रहे। इस अवसर पर क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण की।

क्रांतिसेना के बागी कार्यकर्ताओं डा. योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, बसंत कश्यप, अरविंद प्रजापति, गोपी वर्मा, सौरभ राय, पुष्पेंद्र सैनी, प्रदीप कोरी, मनोज चौहान एवं अमरीश त्यागी आदि को कार्यक्रम में पहुंचने पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज चौहान, मंडल प्रभारी अमित जानी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री एडवोकेट नीलम, राष्ट्र कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, सरोज शर्मा, अमरीश त्यागी ने भगवा पटका, पगड़ी व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इसके साथ ही इन बागी कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गयी, जिसमें डा. योगेंद्र शर्मा प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश, विकास जैन अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, देवेंद्र चौहान मंडल अध्यक्ष सहारनपुर, राजेश कश्यप प्रदेश महासचिव बनाये गये। जबकि लोकेश सैनी जिलाध्यक्ष, बसंत कश्यप जिला महासचिव, अरविंद प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, गोपी वर्मा नगर सचिव, सौरव राय नगर सचिव, पुष्पेंद्र सैनी युवा नगर अध्यक्ष, प्रदीप कोरी जिला सचिव, मनोज चौहान जिला प्रभारी, अमरीश त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित जोनी को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने सभी हिंदू वीरांे को बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा संसार की एकमात्र हिंदूवादी व क्रांतिकारियों के पार्टी है।

हिंदू महासभा का केवल एक ही उद्देश्य है की भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना। हिंदू महासभा देश में इस्लामिक कट्टरवाद और आंतकवाद को समाप्त करने के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने क्रांति सेना से आए सभी हिंदू वीरों का अखिल भारत हिंदू महासभा परिवार में अभिनंदन किया।

क्रांति सेना के पदाधिकारियों, एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि साथ मिलकर हिंदुत्व को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। मुख्य रुप से रविंद्र सैनी बीडीसी मेंबर, अभय चौधरी, हर्ष चौधरी, शिवांश कुमार, सागर जानी, हर्ष, कुणाल, सावन, हर्षित, सागर, दीपक वर्मा, विशाल सिंगल, मुकेश कश्यप, राहुल पाल, जंगी बाल्मीकि, अर्जुन पाल, कुलदीप पाल, गौरव कश्यप, विकास कुमार, राजकुमार सैनी, दीपक कश्यप, प्रवीण सैनी, नीरज कुमार, भोला, धर्मेंद्र गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =