राहत की खबर: जिला अब रेड जोन से हट गया, ऑरेंज जोन में आया
मुजफ्फरनगर। जिले के लिए आज राहत की खबर आई है,जिला अब रेड जोन से हट गया है, ऑरेंज जोन में आ गया है। यह जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।
श्री प्रसाद ने एक आदेश जारी करके बताया है कि केंद्र ने प्रदेश सरकार को जोन निर्धारण का अधिकार दिया है जिसके बाद अब सभी मानको का निर्धारण करने के बाद प्रदेश में केवल आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, गौत्तम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के नगरीय इलाके ही रेड जोन में वर्गीकृत किये जाते है।
उन्होंने बताया कि जिन जनपदों में पिछले 21 दिन में कोरोना संक्रमण का कोई पुष्ट केस नहीं आया है, वे जनपद स्वयेम ग्रीन जोन में वर्गीकृत हो जायेंगे,जो जिले रेड और ग्रीन जोन में वर्गीकृत नहीं होंगे, वे ऑरेंज जोन में वर्गीकृत माने जायेंगे।
प्रमुख सचिव के इन आदेश के बाद मुजफ्फरनगर के लिए अच्छी खबर ये है कि जिला अब रेड जोन से हट गया है और चूँकि अभी केस मिले है इसलिए अभी ग्रीन जोन में भी नहीं पहुंचा है, जिला अब ऑरेंज जोन में वर्गीकृत माना जायेगा
आज से बाजार खुल गए है पर आप एहतियात रखे,बिना वजह बाजार में न जाए, सोशल डिस्टेंस का पालन करें..जिले को जल्द ग्रीन जोन में लाने के लिए प्रयास और प्रार्थना करें।
