Bijnor News: नजीबाबाद कला प्रदर्शनी में छाए मुज़फ्फरनगर के कलाकार
बिजनोर(Bijnor News) ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व कुरेशी प्रोडक्शन फ़िल्म संस्था तथा श्री राम ग्रोमोद्योग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सुरेश बैंकट हॉल ,नजीबाबाद जनपद बिजनोर में आयोजित चित्रकला जिनके कार्य ने छोड़ी मुज़फ्फरनगर की नई चाप,प्रदर्शनी में कलांगन संस्था व डॉ महावीर सिंह के सानिध्य में पहुचे मुज़फ्फरनगर के कलाकार ।
कला प्रदर्शनी में राज्य ललित कला अकादमी के अधियक्ष माननीय श्री सीता राम कश्यप जी और दुर्जन सिंह राणा जी सयोजक के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम में फिल्मों की जानी मानी हस्ती श्री सुनील सेट्टी भी मौजूद रहे जिनका एक सुंदर व्यक्ति चित्र दुर्जन सिंह राणा जी ने आने हाथो द्वारा बनाकर भेट किया
प्रर्दशनी में सयोजक मंडल द्वारा डॉ महावीर सिंह की ओम पर आधारित पेंटिंग की करी दिल खोल कर तारीफ की पेंटिंग में महावीर जी द्वारा आध्यात्म की ओर अग्रसर होने को दिखाया गया जो कि प्रेरणा का स्तोत्र है ।
कलाकारों की इस श्रंखला में डॉ राजबल सैनी अपनी अमूर्त काला को प्रदर्शित कर प्रदर्शनी में चर्चा में रहे और दिल्ली के कलाकार सुनील सैनी की और छात्र कलाकार अनमोल सोनी , रवि सैनी की कृतियां भी सुंदरता का केंद्र रही । कलाकरो के कार्य के खुश होकर मुज़फ्फरनगर की सम्पूर्ण टीम को 1000 रुपए का नगद पुरुस्कार प्रदान किया ।

