वैश्विक

Jammu and Kashmir News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली एसपीओ गुरमेश सिंह ने

Jammu and Kashmir News: डोडा में सोमवार को एक पुलिसकर्मी ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह हादसा सेशन कोर्ट डोडा के बाहर का है. मृतक की पहचान गुरमेश सिंह (46) के तौर पर हुई है. वह गंदोह के निवासी थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस में बतौर एसपीओ कार्यरत थे.

पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच जारी है. एसपीओ ने किन वजहों से आत्महत्या की, इसका पता लगाया जा रहा है. फिलहाल उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि गोली एसपीओ के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21599 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =