Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी के अमृत महोत्सव के चलते जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर घर-घर तिरंगा ,हर घर तिरंगा अभियान भारत भर के साथ ही प्रदेश में के विभिन्न शहरों में चलाया जा रहा है तो वहीं प्रदेश भर में आज तिरंगा यात्रा का भी आगाज किया जा चुका है।

मुजफ्फरनगर की अगर हम बात करें तो यहां मुजफ्फरनगर के राजकीय मैदान में उत्तर प्रदेश के २ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं केपी मलिक द्वारा तिरंगा यात्रा का जहां हरी झंडी दिखाकर आगाज किया गया है। तो वही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों मंत्रियों ने भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों से भी अधिक कार्यकर्ता एंव पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए नगर के विभिन्न मार्गो, चौक ,चौराहों से निकलकर उनका उत्साह वर्धन किया।

नागरिकों ने गर्म जोशी के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

यह तिरंगा यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से निकाली गई जिनमें महावीर चौक ,मीनाक्षी चौक, शिव चौक , भगत सिंह रोड, मोती महल ,अहलिया बाई चौक, कच्ची सड़क, गांधी कॉलोनी, नई मंडी, सदर बाजार, झांसी की रानी चोक, प्रकाश चौक, आदि विभिन्न चौक चौराहों और मार्गों से निकलते हुए वापस राजकीय मैदान में ही इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 9 =