उत्तर प्रदेश

Meerut News: पड़ोस के दो युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

Meerut News: किशोरी का उसके पड़ोस के दो युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 

थाना कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री का उसके पड़ोस के ही दो युवकों राजेश और मिंटू ने बुधवार देर रात घर से उस समय अपहरण कर लिया, जब वह घर के आंगन में सो रही थी।

आरोप है कि दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर आए थे। इसी बाइक में आरो‌पी नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गए थे। जहां दोनों आरोपियों ने वादी की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

वादी के अनुसार घटना के समय घर पर उसका बेटा, बहू और नाबालिग बेटी थी। जबकि वह अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। दर्ज तहरीर के अनुसार दोनों आरोपियों के चुंगल से छूट कर आज तड़के किशोरी घायल अवस्था में किसी तरह घर पहुंच कर परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी

जिसके बाद परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ थाना Kankarkheda पहुंचे और पुलिस को घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − three =