शामली: दो ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकंप
शामली। जनपद में आज ईद के त्यौहार की खुशियों में भी कोरोना ने रंग में भंग डाल दिया। जनपद में आज दो ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकंप मच गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज आई कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों युवक कैराना क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं।
@dm_shamli ने बताया ने बताया कि आज आई कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। pic.twitter.com/JfBy7dEQ9Q
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) May 25, 2020
दोनों मरीज कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से वापस लौटे थे। दोनों को पहले से ही क्वारंटाईन किया गया था। जनपद में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढकर 10 हो गई है
क्योंकि आज ही कोरोना की एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी है। जनपद में अब तक कोरोना के कुल 33 मामले सामने आ चुके हैं।
