उत्तर प्रदेश

Noida News: ग्राम सबा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Noida News: जेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सबा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला के मायके पक्ष ने इस मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. जेवर थाना के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ की रहने वाली दुर्गेश (20 वर्ष) की जेवर क्षेत्र के ग्राम सबा में रहने वाले प्रदीप के साथ शादी हुई थी जिसका शव बीती रात पंखे से लटका मिला.

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मृतका के पिता महावीर ने उसके पति प्रदीप सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

पिछले महीने भी नोएडा में एक महिला की हत्या के मामले में फरार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 14 जून को कस्बा सूरजपुर निवासी महिला पुष्पा की उसके पति लाल सिंह तथा उसके रिश्तेदार मनोज और राकेश ने मिलकर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि मामले में फरार मनोज और राकेश को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था. लाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nineteen =