Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री सालासर बालाजी धाम Muzaffarnagar में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव भव्य संकीर्तन व विशाल भंडारे के साथ आयोजित किया गया

देर रात्रि तक चले श्री सालासर बालाजी धाम Muzaffarnagar के विशाल प्रांगण में छठी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भव्य संकीर्तन व नृत्य नाटिका तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की छठी महोत्सव की शुरुआत मुख्य यजमान श्रीमान अनिल प्रकाश जी सपत्नीक श्रीमती लोचन बंसल सपरिवार पंडित रवि गौर के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना के साथ की गई।

संकीर्तन में कलाकारों द्वारा श्री बाल गोपाल लड्डू गोपाल जी व श्रीबालाजी महाराज के भावविभोर कर देने वाले भजनों पर भक्तजन व उपस्थित श्रद्धालुजन झूमे नाचे। वही अन्य जनपद से आए कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गई जिसमें राधे कृष्णा, सुदामा जी व माता रानी दुर्गा जी का महिषासुरमर्दिनी आदि झांकियां प्रमुख रूप से प्रस्तुत की गई।

राजीव बंसल ने यह भी बताया कि संकीर्तन में शामिल महिला श्रृद्धालुजन अपने अपने घरों में विराजमान बाल गोपाल जी के विग्रह स्वरूप को अद्भुत अलौकिक रूप से श्रृंगारित कर श्री सालासर बालाजी धाम में लेकर आई जिन्हें मंदिर में सुनहरे पालने में विराजित लड्डू गोपाल जी के साथ विराजित किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग भी लगाया गया। श्री सालासर बालाजी दरबार व मंदिर में प्रतिष्ठापित भगवान नर्मदेश्वर महादेव बारह ज्योतिर्लिंग को विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया। जिसमें प्यारी बिटिया भावना शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

छठी महोत्सव में शहर,नई मंडी, गांधी कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं द्वारा भाग लिया गया तथा भंडारे में भोग ग्रहण किया।देर रात्रि तक चले भव्य संकीर्तन में उघोगपती अंकुर गर्ग जी सपत्नीक, मा० सुरेंद्र अग्रवाल सपत्नीक, विनोद संगल ,डॉ सुनील गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, डॉ जतिन गुप्ता, अजय भार्गव, अरविंद गुप्ता ,पंकज बंसल प्लाईवुड,सूरज प्रकाश जी,अंशुल सागर, पत्रकार आशीष यादव व नीलम शर्मा, कुलदीप गोयल आर एस एस आदि गणमान्यों तथा महिला सेवादारों में श्रीमती रमनबाला अग्रवाल, जूली बंसल,एकता बंसल, वर्षा गर्ग, संध्या बंसल, ममता जी, वन्दना वर्मा, कविता गर्ग, संध्या गोयल, गरिमा तायल,शालू मित्तल, सीमा गर्ग, अपेक्षा बंसल, आस्था गर्ग, डोली गोयल , अमीषी गुप्ता आदि सहित सैकड़ों गणमान्य श्रृद्धालुओं की उपस्थिति रही। आज के भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति परिवार के मुख्य सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग व राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग के संचालक में सभी व्यवस्थाएं बनाई गई। व्यवस्था बनवाने में विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,बृजमोहन वर्मा ,अजय मित्तल, नितिन तायल,डॉ कमल गुप्ता, पवन गोयल, युवा सेवादार वरूण गर्ग आदि रहे।

युवा सेवादार कार्तिक गोयल, मयूर जैन , निकुंज गर्ग,संचित गर्ग,विपिन शर्मा, अभिषेक राठी, अक्षत बंसल,अंकित बंसल, आयुष गोयल, अभी शर्मा, दिपांशु शर्मा,यश गर्ग, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, राजीव वर्मा आदि सहित उपस्थित सभी सेवादारों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 17 =