उत्तर प्रदेश

Banda News: गलाघोटू बीमारी से 4 बच्चों की मौत,बीमारी से गांव में बच्चे लगातार प्रभावित हो रहे हैं

Banda News: मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव से सामने आया है, जहां पर 2 सप्ताह के अंदर ग्रामीणों की मानें तो 4 बच्चों की मौत गलाघोटू बीमारी के चलते हो गई है. वहीं स्वास्थ्य विभाग तीन बच्चों की मौत होने की बात कह रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गलाघोटू की बीमारी से जब बच्चे ग्रसित हुए उसके बाद आनन-फानन में बांदा जिला अस्पताल में बच्चों को दिखाया गया. बच्चों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाज के लिए हायर अथॉरिटी को भेज दिया है.

जानकारी बांदा स्वास्थ्य विभाग को दी थी लेकिन जिला प्रशासन पूरे मामले में लापरवाह बना रहा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब पहले बच्चे की मौत हुई है. उसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खानापूर्ति करते हुए एक डॉक्टर की टीम गांव भेजी थी, लेकिन वह टीम सिर्फ गांव के बाहर ही खड़ी रहती थी. कहीं कोई बच्चों की जांच पड़ताल नहीं की गई, जिससे अब तक चार बच्चों की मौत हो गई है. जिला स्वास्थ्य विभाग भी कह रहा है कि पहले बच्चे की मौत की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेज दी गई थी फिर सवाल उठता है उसके बाद भी बच्चो के मौत के आंकड़े ज्यादा कैसे होते जा रहे है.

बांदा जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते बच्चों की मौतें हो रही हैं. लगातार चार मौतों के परिवारजनों में और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. अब कई बच्चो की मौत के बाद आज जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में नजर आ रहे अब सही उपचार शुरू हुआ है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =