Sonali Phogat Death मामले में दो आरोपियों सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को भेजा गया पुलिस हिरासत में
Sonali Phogat Death मामले में उनका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें वो लड़खड़ाते हुए चलते दिखी थी. फुटेज सामने आने के बाद एक बार फिर से कई सवाल उठने लगे थे. वहीं, इस मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
Goa | Accused in the Sonali Phogat murder case, Sudhir Sangwan & Sukhwinder Singh taken to Goa medical college & hospital before being taken to 10-day custody pic.twitter.com/Zyso6fKBtO
— ANI (@ANI) August 27, 2022
गोवा की एक अदालत ने भाजपा की नेता Sonali Phogat Death मामले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अंजुना पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को मापुसा शहर की अदालत में पेश किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत ने दोनों को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह 22 अगस्त को लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा पहुंचे थे. फोगाट हरियाणा की रहने वाली थीं. 42 वर्षीय फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था.
पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि सागवान और सिंह ने कथित तौर पर पानी में ‘नशीला पदार्थ’ मिलाया था और 22-23 अगस्त की दरमियानी रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया था. अधिकारियों ने बताया था कि सागवान और सिंह पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

