Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शनिश्चरी अमावस्या पर पंचामृत अभिषेक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भाद्रपद शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर में लाईट डेकोरेशन फलावर्स की शानदार व्यवस्था की गई थी। यह जानकारी देते हुए शरद कपूर ने बताया कि –शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर 31 यजमानों ने घी नील, बूरे, दही आदि से भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया।

यज्ञ हवन आरती के उपरांत भगवान शनिदेव को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। बाद में सुनील कुमार (गांधी कालौनी वाले) के द्वारा विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। महा आरती में संघ परिवार के कुलदीप गोयल मुख्य यजमान रहे। शनिश्चरी अमावस्या पर्व पर धार्मिक पूजन पाठ पं0 केशवानंद, पं0 संतोष मिश्रा व सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने सम्पन्न कराये।

आयोजन में अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार पं0 संजय कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, रितिक प्रजापति तथा सेवकों में आशीश, शिवम, अमित, लक्की, सतीश कार्तिकेय, सचिन, रूहेला की उपस्थिति व सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − nine =