Muzaffarnagar News: शातिरों को चोरी के बैटरे व अन्य कीमती सामान सहित दबोचा- दर्जनों दुकानों में दिया चोरी की घटना को अंजाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी पुलिस ने विभिन्न जनपदों में चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के 27 बैटरे, एक कार व अन्य सामान बरामद किया है। पकडे गये आरोपियों का एक साथी अभी फरार है।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। नई मंडी थाने में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 27/28 जुलाई की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने भोपा रोड पर एक बैटरों की दुकान का शटर उखाडकर बैटरे व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया थ। नई मंडी पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत थी।
#Muzaffarnagar नई मंडी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा, चोरी किये हुए 27 बड़े बैटरे 1 कार व 1 इन्वर्टर बरामद,गिरफ्तार 2 युवकों पर जनपद में लगभग 10 मुकदमे है दर्ज, जानकारी देते एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव @muzafarnagarpol pic.twitter.com/D6L7Djcmqg
— News & Features Network (@mzn_news) August 28, 2022
एसपी सिटी ने बताया कि नई मंडी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पचैंडा बाईपास स्थित ओवरब्रिज के नीचे से दो बदमाशों सरफराज उर्फ मोनू पुत्र इस्लाम निवासी पुट्ठीदरवाजा थाना किला परीक्षितगढ जनपद मेरठ व राजीव पुत्र रामसिंह गुर्जर निवासी मवाना बस स्टेंड थाना जिला परीक्षितगढ जनपद मेरठ को एक कार व चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया।
पकडे गये अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथी दीपांशु त्यागी पुत्र कपिल त्यागी निवासी मौहल्ला राजा दरवाजा थाना किला परीक्षितगढ जनपद मेरठ के साथ मिलकर विगत 27/28 जुलाई की रात्रि भोपा रोड पर बैटरों की दुकान में चोरी की थी।
पकडे गये आरोपियों ने बताया कि वे तीनों दिन में कार में घूमकर रैकी करते है और रात्रि में शटर उखाडकर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते है। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों की निशानदेही पर चोरी किये गये 27 बैटरे, एक इर्न्वटर व अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि इनमे सौलह बैटरे भोपा रोड से चोरी किये गये थे अन्य बैटरे चरथावल, खतौली और मेरठ के मैडिकल थाना क्षेत्र से चोरी किये गये थे। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है और फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० राघवेन्द्र सिंह चौहान, उ०नि० रामवीर सिंह, उ०नि0अनिल तोमर, है.कां.सुशील चौधरी, है. कां.सोबेन्द्र सिंह, है. कां. ब्रहमप्रकाश, कां. प्रशांत कुमार, कां. शिवम यादव, कां. धीरेंद्र सिंह, कां. राहुल कुमार, कां. पंकज कुमार, कां. सौरभ, कां. मुनेंद्र, होमकार्ड रामनिवास शामिल रहे।

