उत्तर प्रदेश

Hathras News: सरकारी अस्पताल में तैनात है बच्चा चोरी गैंग सरगना आरोपी पति-पत्नी

Hathras News: रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराने के मामले में  सरगना कोई और नहीं, बल्कि हाथरस में सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर दंपति निकला है.  गिरोह में शामिल कुल छह लोगों में से चार स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं. स्वास्थ्य विभाग से वेतन लेने के साथ ही अतरिक्त आमदनी के लिए यह डॉक्टर कपल अपना निजी अस्पताल चलाता था. इतना ही नहीं, इनके यहां स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर्स भी इनके लिए काम करती हैं.

गिरफ्तार किया गया सरगना डॉ. प्रेम बिहारी शहर के गोकुलधाम कालोनी सिकन्दराराऊ रोड का निवासी है, जो शहर के नवल नगर में बांकेबिहारी अस्पताल चलाता है. डीफार्मा के बाद बीडीएस करने वाला प्रेम बिहारी स्वास्थ्य विभाग के नगरिया रानी का नगला स्वास्थ्य केन्द्र पर संविदा फार्मासिस्ट के पद भी तैनात है. इसकी पत्नी डॉ. दयावती बीएएमएस है और बांकेबिहारी अस्पताल संचालन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के आरबीएसके में संविदा पर चिकित्सक के पद पर तैनात है.

विमलेश शहर के अलगर्जी निवासी है और वहीं आशा के पद पर तैनात भी है. इसकी दूसरी सहयोगी पूनम मुरसान के गांव वंका की निवासी है और यहां आशा के पद पर तैनात है. इसके पति मंजीत को भी जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. इनमें बच्चा चोरी करने वाला दीप कुमार शर्मा दवाओं की बिक्री आदि का काम करता है. इस मामाले में कुल मिलाकर छह लोगों में से चार लोग सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं.

डाक्टर कपल के बच्चा चोर गिरोह सरगना के रूप में सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवल नगर स्थित बांकेबिहारी अस्पताल को सीज कर दिया. इसके साथ ही दंपति द्वारा संचालित अन्य अस्पतालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. बताया जाता है कि इस डॉक्टर कपल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल सील करने के आदेश दिए गए.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 3 =