Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: श्याम बाबा की शोभा यात्रा 10 सितम्बर को निकलेगी, श्याम परिवार सुखी परिवार ने कसी कमर

Muzaffarnagar:  श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति (रजि0) मुज़फ्फरनगर द्वारा 25 वां रजत जयंती महोत्सव दिनांक 5 सितम्बर 2022 से 12 सितम्बर 2022 तक बहुत धूम धाम से मनाया जा रहा हैं। गत वर्षों की भांति नगर में 10 सितम्बर 2022 को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जिसमें श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर सवार होकर विभिन्न मार्गों पर अपने भक्तों को दर्शन देंगे तथा साथ ही साथ घोड़े, 4 बैंड, डीजे, मनमोहक झांकियां व ढोल ताश आदि पर स्वागत हेतु प्रसाद वितरण की तैयारियां की जा रही हैं।यात्रा छारियाँ मन्दिर (माता वाला मन्दिर) से आरम्भ होकर गौशाला रोड़ से पुरानी गुड़ मंडी होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार से वकील रोड, गौशाला, द्वारकापुरी, ग़ांधी कालोनी, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, भोपा पुल होते हुए रामलीला भवन के पास सम्पूर्ण होगी।

 

12 सितम्बर को श्याम बाबा के विशाल महोत्सव में 2 भजन सम्राट संजय मित्तल व कन्हैया मित्तल अपने मुखारविंद से भजनो को सुनाएंगे। श्याम परिवार सुखी परिवार की ओर से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिंत सागर गर्ग,विकास गोयल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, नरेंद्र गर्ग, शरद, अभिषेक अग्रवाल, पीयूष, विशाल गर्ग, श्रेय मित्तल, अभिषेक तायल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, निक्की, हर्षित अग्रवाल, टीपू, भूपेंद्र चावला, शानू, अर्पित सिंघल, अनुराग गोयल, अनिल गर्ग, प्रियांशु, राजेश और सानू कर्णवाल, अमरदीप गोयल आदि उपस्थित रहें।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =