उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: सड़क पर नमाज-जायरीनों ने कहा नहीं मालूम थे यूपी के नियम, 17 का शांति भंग में चालान

Shahjahanpur कोलकाता से अजमेर जा रहे जायरीन नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे नमाज पढ़ते नजर आए. सड़क पर नमाज पढ़ते देख विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नमाज पढ़ रहे लोगों से कान पकड़वा कर उठक-बैठक लगवाई. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 17 नमाजियों का चालान कर दिया. हाईवे किनारे बस खड़ी करने पर पुलिस ने गाड़ी का चालान भी काटा.

 कछियाना खेड़ा के पास का है, जहां मंगलवार देर शाम जायरीनों को लेकर कोलकाता से अजमेर जा रही बस ढाबे पर रुकी थी. इसी दौरान बस में सवार यात्रियों ने नेशनल हाईवे के किनारे सड़क पर कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया. इसी बीच वहां से गुजर रहे विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने उनका वीडियो बना लिया. सड़क पर नमाज पढ़ता देख विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा. हालांकि अपनी भूल के लिए जायरीनों ने कान पकड़कर माफी मांगी, लेकिन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनसे उठक-बैठक भी लगवाई और उत्तर प्रदेश में ऐसा न करने की चेतावनी दी.

पुलिस भी पहुंची और सभी जायरीनों को बस में भरकर थाने ले जाया गया. जहां पुलिस ने 17 जायरीनों का शांति भंग में चालान कर दिया. इसके अलावा बस का भी चालान किया गया. सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों का कहना है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के नियम नहीं मालूम थे, जिसके चलते उनसे गलती हुई. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − two =