Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अम्बेडकरनगर में सम्मेलन को किया संबोधित

मुजफ्फरनगर 07 जून। मंत्री कपिल देव ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अम्बेडकरनगर में जिला सम्मेलन को संबोधित किया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के गत एक वर्ष की उपब्धियों एवं कोरोना वायरस से संघर्ष व समाधान पर चर्चा की।

आज प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला अम्बेडकनगर में वर्चुअल जिला सम्मेलन के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा की टीम, पार्टी पदाधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने विभिन्न अहम उपलब्धियाँ हासिल की और जनकल्याणकी योजनाओं का संचालन किया है।

कपिल देव ने कहा कि तीन तलाक समाप्ति कानून, नागरिकता संशोधन कानून, धारा 370 व 35ए हटाना, लद्दाख को अलग से केन्द्र शासित प्रदेश बनाना, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, ये सभी उपब्धियाँ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री श्री अमित शाह की दूरदृष्टि एवं वृहद सोच से ही संभव हो पाई है।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत 20 लाख करोड पैकेज के माध्यम से देशवासियों को एसएमएसई और पावर सेक्टर, स्वास्थ्य, प्रवासी श्रमिक, गरीब कल्याण, कृषि, पशुपालन, टैक्स छूट आदि का लाभ देते हुए इस संकट काल में आर्थिक रूप से सहारा दिया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के द्वारा चलाये गये राहत कार्यों जैसे भोजन वितरण, दवाईयों की उपलब्धता, राशन सामग्री, मास्क व सैनिटाईजर वितरण आदि के माध्यम से वैश्विक महामारी के समय में जरूरतमंदों को राहत पहुँची है। साथ ही उन्होंने मास्क, सैनिटाईजर व सोशल डिस्टेंस की उपयोगिता समझाते हुए सावधानी बरतने की बात कही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 4 =