Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढाना पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान तीन शातिर दबौचे

बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान ०३ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण लूट की घटना को कारित करने वाले थे। अभियुक्तगण द्वारा छंग्गा होटल मेरठ करनाल हाईवे के सामने से मोटरसाईकिल , ०१ मोबाईल व ०१ आधार कार्ड लूटा गया था।

पूछताछ में देव चौधऱी उर्फ गोलू पुत्र हरेन्द्र सिह, तुषार पुत्र योगेश चौधरीनिवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना मु०नगर व नफीस उर्फ शेरू पुत्र अय्युब निवासी बडौत रोड कस्बा व थाना बुढाना मु०नगर बताया।

जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०२ खोखा व ०३ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अदद नाजायज चाकू, ०१ मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर(चोरी की हुई)

लूटी गयी मोटर साईकिल जो काटकर हिस्सों में बंटी हुई तथा लूटा गया मोबाइल (सैमसंग ग्लैक्सी१०) व आधार कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पर धारा-३०७,४१४,४६५ भादवि व ३/२५/२७ आयुद्ध अधि० व ४/२५ आयुद्ध अधि० में अभियोग पंजीकृत किये गये।’ अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =