वैश्विक

Gurugram: दूध को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, दे दी जान जहर खाकर

Gurugram  दूध को लेकर हुए झगड़े के बाद एक दंपति ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान झारखंड की रहने वाली जूही (22) और उसके पति सुशांत घोष (25) के रूप में की गई है जो पश्चिम बंगाल के रामपुरा का निवासी था.

दंपति चौमा गांव में किराये पर रहते थे और घोष दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था. शनिवार रात को जूही ने दूध-रोटी खाने की इच्छा जाहिर की और घोष दुकान से दूध ले आया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि दूध को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रात 10 बजे के करीब सुशांत घोष ने कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया. उसे मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी तबियत बिगड़ गई और दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई.

पति की मौत की सूचना पाकर जूही ने भी उसी रात जहर खा लिया और उसकी भी मौत हो गई. घटना की जानकारी पाकर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 9 =